14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चुनाव जीतने के बाद पहली बार बोले तारिक रहमान, भाषण में कह दी ये बड़ी बात

रहमान ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यह जीत बांग्लादेश की है। यह जीत लोकतंत्र की है। यह जीत उन लोगों की है जिन्होंने लोकतंत्र की आकांक्षा रखी और इसके लिए बलिदान दिया। आज से हम सभी स्वतंत्र हैं, स्वतंत्रता और अधिकारों का सच्चा अर्थ बहाल हो गया है।

2 min read
Google source verification
Tarique Rahman

Tarique Rahman

बांग्लादेश के राष्ट्रीय चुनावों में बड़ी जीत के बाद अपने पहले संबोधन में बांग्लादेश राष्ट्रवादी पार्टी (बीएनपी) के अध्यक्ष तारिक रहमान ने शनिवार को एकता का आह्वान किया। भावी प्रधानमंत्री रहमान ने पार्टी की इस जीत को उन लोगों को समर्पित किया जिन्होंने लोकतंत्र के लिए बलिदान दिया।

'यह जीत बांग्लादेश और लोकतंत्र की'

रहमान ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यह जीत बांग्लादेश की है। यह जीत लोकतंत्र की है। यह जीत उन लोगों की है जिन्होंने लोकतंत्र की आकांक्षा रखी और इसके लिए बलिदान दिया। आज से हम सभी स्वतंत्र हैं, स्वतंत्रता और अधिकारों का सच्चा अर्थ बहाल हो गया है।

बीएनपी ने 209 सीटों पर दर्ज की जीत

आपको बता दे कि 12 फरवरी को हुए 13वें राष्ट्रीय चुनावों में बीएनपी ने शानदार जीत दर्ज की। इसके परिणाम शुक्रवार को घोषित किए गए। रहमान ने ढाका-17 और बोगुरा-6 निर्वाचन क्षेत्रों से जीत हासिल की, जबकि पार्टी ने कुल 209 सीटें जीतकर सरकार बनाने के लिए आवश्यक बहुमत के आंकड़े से काफी आगे निकल गई।

ताकि कोई भी बुरी ताकत तानाशाही को पुन: स्थापित न कर सके

रहमान ने कहा कि आपकी सहज भागीदारी से डेढ़ दशक से अधिक समय के बाद देश में प्रत्यक्ष मतदान के माध्यम से जनता के प्रति जवाबदेह संसद और सरकार की पुनः स्थापना हो रही है। उन्होंने लोगों से एकजुट होकर खड़े होने का आह्वान किया, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी बुरी ताकत देश में तानाशाही को पुनः स्थापित न कर सके और राष्ट्र किसी के अधीन राज्य में परिवर्तित न हो जाए।

बांग्लादेश में क्यों महत्वपूर्ण है ये चुनाव

आपको बता दे कि बांग्लादेश के लिए ये चुनाव बेहद महत्वपूर्ण थे क्योंकि जुलाई 2024 में छात्र-नेतृत्व वाले विद्रोह में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को सत्ता से बेदखल किए जाने के बाद ये पहली बार हुए थे। सत्ता से बेदखल होने के बाद, हसीना भारत भाग गईं और तब से निर्वासन में रह रही हैं । हसीना की पार्टी, अवामी लीग, को चुनाव में भाग लेने से रोक दिया गया था।

बांग्लादेश की जनता को दी बधाई

हमान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मैं बांग्लादेश की जनता को बधाई देता हूं। सभी बाधाओं को पार करते हुए, आपने देश में लोकतंत्र की स्थापना का मार्ग प्रशस्त किया है। रहमान लगभग 17 सालों के स्वैच्छिक निर्वासन के बाद दिसंबर 2025 में ढाका में अपने घर लौटे। कुछ ही दिनों बाद उनकी बीमार मां और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन हो गया। अब रहमान बांग्लादेश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं, यह पद कभी उनकी मां के पास था। वे 1991 के बाद बांग्लादेश के पहले पुरुष प्रधानमंत्री भी होंगे।