18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चीन और ताइवान के बीच फिर बढ़ी टेंशन, ड्रैगन ने तैनात किए 71 फाइटर जेट और 9 युद्धपोत

China Taiwan Row : चीन और ताइवान में तनाव काफी बढ़ गया है। ताइवान के मीडिया का दावा है कि शनिवार को चीन के 71 सैन्य विमान और 9 जहाज ताइवान की सीमा के आसपास दिखाई दिए हैं।

2 min read
Google source verification
China Taiwan Row

China Taiwan Row

China Taiwan Row : चीन (China) की दादागीरी खत्म नहीं हो रही है। ड्रैगन धरती से लेकर समुद्र तक अपनी पड़ोसी देशों को लगातार परेशान कर रहा है। अमरीका (American) और ताइवान (Taiwan) के साथ आने से चीन इस समय तिलमिलाया हुआ है। बौखलाया चीन अब ताइवान को घेरने की कोशिश में लगा हुआ है। ताइवान के मीडिया का दावा है कि शनिवार को चीन के 71 सैन्य विमान और 9 जहाज ताइवान की सीमा के आसपास दिखाई दिए हैं। राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ताइवान ने कहा कि 45 विमानों ने ताइवान की वायुसीमा में प्रवेश भी किया।

चीन ने अपनाया आक्रामक रुख


न्यूज एशिया चैनल के अनुसार, ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि शनिवार को निगरानी किए जाने वाले चीनी विमानों में J-10, J-11, और J-16 लड़ाकू जेट, शीआन Y-20 परिवहन विमान, H-6K रणनीतिक बमवर्षक और KJ-500 प्रारंभिक चेतावनी विमान शामिल है। चीन शुक्रवार को ताइवान के आसपास तीन दिनों के सैन्य अभ्यास की घोषणा के बाद आया है। ताइवान द्वारा चीन के सैन्य विमानों और जहाजों पर लगातार नजर रखी जा रही है।


चीन के विमानों और जहाजों पर लगातार नजर


ताइवान न्यूज ने बताया कि मंत्रालय ने चेंग कुंग-क्लास चांग चिएन मिसाइल फ्रिगेट से ली गई एक तस्वीर भी जारी की है। इसमें नौसेना के अधिकारी चीन के मानशान फ्रिगेट की गतिविधियों पर ध्यान दे रहे है। सेना ने कहा कि उसने चीनी सैन्य जहाजों और विमानों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कॉम्बैट एयर पैट्रोल (CAP) और नौसैनिक जहाजों में विमानों को तैनात किया है। ताइवान सेना ने भूमि आधारित वायु रक्षा मिसाइल प्रणालियों को भी तैनात किया है।

यह भी पढ़ें- चीन की हिमाकत! अरुणाचल की 11 जगहों के नाम बदले, जताया अपना दावा

ताइवान की राष्ट्रपति की अमरीकी यात्रा के बाद बढ़ा तनाव


आपको बता दें कि चीन की सेना ने तीन दिन तक ताइवान के चारों तरफ युद्धाभ्यास करने की घोषणा की है। चीन का यह ऐलान ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग वेन की अमरीकी यात्रा और वहां अमरीकी के निचले सदन के सभापति से मुलाकात के बाद आया है। ताइवान की राष्ट्रपति की इस यात्रा के बाद चीन के साथ तनाव बढ़ गया है। ताइवान ने ताइवान के आसपास चीनी सैन्य अभ्यास के खिलाफ विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि देश खतरों के आगे नहीं झुकेगा।

यह भी पढ़ें- अब भारत से शांति की आस, युद्ध के बीच दिल्ली आ रहीं यूक्रेनी विदेश मंत्री