दूसरी तरफ इस भीषण आतंकी हमले की अभी तक किसी भी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है। वहीं पाकिस्तान की पुलिस और सेना इसे बलूचिस्तान का बलूच लिबरेशन आर्मी यानी BLA का किया-धरा बता रही है। क्योंकि बीते दो महीनों में पाकिस्तान के बलूचिस्तान में सेना-पुलिस और आम लोगों पर जो हमले हो रहे हैं, उन सभी की जिम्मेदारी BLA ने ही ली है।