
Border dispute between Thailand and Cambodia (Photo - Washington Post)
थाईलैंड और कंबोडिया के बीच बॉर्डर विवाद कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। पिछले कुछ समय में दोनों देशों के बीच बॉर्डर विवाद फिर से भड़क गया है। इसके चलते दोनों देशों के सैनिकों ने आज, गुरुवार, 24 जुलाई को सुबह एक-दूसरे पर गोलीबारी की। इस वजह से बॉर्डर पर स्थिति काफी गंभीर हो गई है। थाईलैंड की सेना के अनुसार कंबोडियाई सैनिकों ने उनकी तरफ एक ड्रोन लॉन्च किया और उसके बाद खतरनाक हथियारों से हमला शुरू किया, जिसमें थाईलैंड का 1 सैनिक मारा गया और 13 नागरिकों की मौत हुई। साथ ही 14 नागरिक घायल भी हो गए। वहीं कंबोडिया ने दावा किया कि थाईलैंड के सैनिकों ने पहले गोलीबारी शुरू की, जिसके जवाब में उनके सैनिकों ने अपनी रक्षा के लिए जवाबी कार्रवाई की।
थाईलैंड और कंबोडिया के बीच बॉर्डर विवाद काफी गंभीर होता जा रहा है। गोलीबारी के बाद अब थाईलैंड ने कंबोडिया के दो सैन्य ठिकानों पर एयरस्ट्राइक्स कर दी हैं। इससे कंबोडिया के दोनों सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचा है।
थाईलैंड ने कंबोडिया के सैन्य ठिकानों पर एयरस्ट्राइक्स करने के लिए F-16 फाइटर जेट्स का इस्तेमाल किया। हवाई हमलों को सफलतापूर्वक अंजाम देकर ये फाइटर जेट्स वापस अपने एयरबेस पर लौट गए हैं।
विवाद को बढ़ता देखकर थाईलैंड ने, कंबोडिया से अपनी बॉर्डर को बंद करने का फैसला लिया है। साथ ही बॉर्डर के पास के इलाकों में रह रहे लोगों को थाईलैंड सरकार ने सुरक्षित स्थानों पर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम भी शुरू कर दिया है।
दोनों देशों के सैनिकों के एक-दूसरे पर गोलीबारी करने और फिर थाईलैंड के कंबोडिया में सैन्य ठिकानों पर एयरस्ट्राइक्स करने से स्थिति बेहद ही गंभीर हो गई है। ऐसे में अब यह सवाल उठता है कि क्या दुनिया में एक और जंग की शुरुआत हो गई है?
Updated on:
25 Jul 2025 10:46 am
Published on:
24 Jul 2025 11:49 am
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
