15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Thailand-Cambodia Border Conflict: अब तक 33 लोगों की मौत, कंबोडिया ने उठाई सीज़फायर की मांग

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच जंग का आज तीसरा दिन है और इसमें मरने वालों और घायलों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। ऐसे में अब कंबोडिया ने सीज़फायर की मांग उठाई है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Jul 26, 2025

Border conflict between Thailand and Cambodia

Border conflict between Thailand and Cambodia (Photo - Washington Post)

थाईलैंड (Thailand) और कंबोडिया (Cambodia) के बीच बॉर्डर विवाद (Border Dispute) के चलते जंग का आज तीसरा दिन है और अभी भी जंग थमी नहीं है। दोनों देशों के सैनिक एक-दूसरे पर हमले कर रहे हैं। दोनों देशों के बीच जंग में अब तक 33 लोगों की मौत हो चुकी है। थाईलैंड में 20 लोग मारे जा चुके हैं, जिनमें 1 सैनिक और 19 नागरिक शामिल हैं। वहीं कंबोडिया में अब तक 13 लोगों ने अपनी जान गंवाई है, जिनमें 5 सैनिक और 8 नागरिक शामिल हैं। इस जंग की वजह से दोनों देशों में अब तक करीब 130 लोग घायल हो चुके हैं।

बड़ी संख्या में लोगों को छोड़ना पड़ा अपना घर

इस युद्ध की वजह से बड़ी संख्या में लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा है। बॉर्डर के पास के इलाकों में रह रहे थाईलैंड के करीब 1.3 लाख लोग अपना घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं। इन लोगों के लिए 300 से ज़्यादा शेल्टर्स की व्यवस्था की गई है। वहीं कंबोडिया के भी करीब 35,000 लोगों को बॉर्डर के पास अपना घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर भागना पड़ा है।


कंबोडिया ने उठाई सीज़फायर की मांग

जंग को बढ़ता देखकर अब कंबोडिया ने सीज़फायर की मांग उठाई है। यूनाइटेड नेशन्स - यूएन में कंबोडिया के प्रतिनिधि ने तुरंत सीज़फायर को बेहद ही ज़रूरी बताया है। थाईलैंड की सेना ने पहले ही कंबोडिया की सेना से बातचीत के ज़रिए तनाव कम करने की कोशिश की थी, लेकिन बात नहीं बनने पर जंग जारी रही।


सीज़फायर क्यों चाहता है कंबोडिया?

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच अगर सीज़फायर नहीं हुआ, तो जंग बढ़ती ही जाएगी। कंबोडिया को अच्छी तरह से पता है कि थाईलैंड की सेना के आगे उसकी सेना ज़्यादा समय तक नहीं टिक पाएगी, क्योंकि थाईलैंड की सैन्य ताकत, कंबोडिया की सैन्य ताकत से काफी ज़्यादा है।