24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Thailand-Cambodia Border Conflict: थाईलैंड ने लगाया कंबोडिया पर सीज़फायर के उल्लंघन का आरोप, जंग फिर से शुरू

Conflict Between Thailand And Cambodia: थाईलैंड और कंबोडिया में कल ही सीज़फायर पर सहमति बनी थी, लेकिन आज थाईलैंड ने कंबोडिया पर सीज़फायर उल्लंघन का आरोप लगाया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 29 Jul 2025, 10:27 AM IST

Border conflict between Thailand and Cambodia

Border conflict between Thailand and Cambodia (Photo - Washington Post)

थाईलैंड (Thailand) और कंबोडिया (Cambodia) के जंग को रोकने के लिए दोनों देशों के लीडर्स ने सोमवार को मलेशिया (Malaysia) में मुलाकात की और सीज़फायर पर मीटिंग की। इस मीटिंग में कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन मानेट (Hun Manet) और थाईलैंड के कार्यवाहक प्रधानमंत्री फुमथम वेचायाचाई (Phumtham Wechayachai) के साथ ही मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम (Anwar Ibrahim) भी मौजूद रहे। मीटिंग में मानेट और वेचायाचाई में इस बात की सहमति बनी कि जंग को रोका जाएगा और आधी रात से दोनों देशों के बीच आधिकारिक रूप से सीज़फायर लागू किया जाएगा, लेकिन सीज़फायर लागू होने के कुछ घंटे बाद ही इसका उल्लंघन हो गया।

थाईलैंड ने लगाया कंबोडिया पर सीज़फायर के उल्लंघन का आरोप

थाईलैंड की सेना ने आज, मंगलवार, 29 जुलाई को कंबोडिया की सेना पर यह आरोप लगाया है कि उन्होंने सीज़फायर का उल्लंघन किया है। सीज़फायर लागू होने के कुछ घंटे बाद ही कंबोडिया के सैनिकों ने बॉर्डर पर थाईलैंड के कई इलाकों में गोलीबारी और बमबारी करते हुए सीज़फायर को तार-तार कर दिया। थाईलैंड की सेना के प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी दी।

जंग फिर से शुरू

कंबोडिया की सेना की तरफ से सीज़फायर के उल्लंघन के बाद दोनों देशों की सेना में जंग फिर से शुरू हो गई है। थाईलैंड की सेना के प्रवक्ता ने साफ कर दिया सेना इस तरह की किसी भी हरकत का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए प्रतिबद्ध है।


बढ़ सकता है मृतकों और घायलों का आंकड़ा

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच चार दिन तक चली इस जंग में अब तक 33 लोगों की मौत हुई। थाईलैंड में 1 सैनिक और 19 नागरिकों समेत 20 लोग मारे गए, तो वहीं कंबोडिया में 5 सैनिकों और 8 नागरिकों समेत 13 लोग मारे गए हैं। इस जंग की वजह से दोनों देशों में 130 से ज़्यादा लोग घायल हो चुके हैं। अगर जंग आगे बढ़ी, तो मृतकों और घायलों का आंकड़ा और बढ़ सकता है।


कितने लोग हुए विस्थापित?

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच जंग की वजह से दोनों देशों से करीब 2.7 लाख लोग विस्थापित हो गए हैं। इन लोगों को अपनी जान बचाने के लिए अपना घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा है।