
Donald Trump and Narendra modi File photo
Trump Modi friendship: अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की कुछ अरसे में ही व्हाइट हाउस में होने वाली बैठक के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) को निमंत्रण मिलने की संभावना (Trump Modi friendship) है। जानकारी के अनुसार डोनाल्ड ट्रंप ने 20 जनवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंने के तुरंत बाद अपने सलाहकारों के साथ भारत की संभावित यात्रा के बारे में चर्चा की है, जिसमें कहा गया है कि रिपब्लिकन नेता चीन की यात्रा भी करना चाहते हैं ,ताकि देश के साथ रिश्ते प्रगाढ़ हों। डोनाल्ड ट्रंप अपने शपथ ग्रहण समारोह के लिए प्रथम महिला मेलानिया और बेटे बैरन के साथ एक विशेष विमान में सवार होकर वाशिंगटन डीसी के डलेस अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे।
एक रिपोर्ट में कहा गया है कि ट्रंप ने अपने करीबी लोगों के अनुसार भारत की संभावित यात्रा के बारे में सलाहकारों से भी बात की है। यह यात्रा कथित तौर पर अप्रेल की शुरुआत में या इस साल के अंत में हो सकती है।
ट्रंप ने अपने चुनाव अभियान के दौरान चीन पर अतिरिक्त टैरिफ लगाने की धमकी दी थी, एक रिपोर्ट के अनुसार, "चीनी आयात पर भारी टैरिफ लगाने की धमकी से तनावपूर्ण शी जिनपिंग के साथ रिश्ते सुधारने के लिए" बीजिंग की यात्रा करना चाहते हैं। प्रारंभिक स्तर की बातचीत तब हुई जब विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पिछले महीने क्रिसमस के आसपास वाशिंगटन डीसी का दौरा किया था। एस जयशंकर ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
हाउडी मोदी और नमस्ते ट्रंप" भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच की दोस्ती और उनके सार्वजनिक संवादों पर आधारित है। दोनों नेताओं के बीच की दोस्ती ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति में कई महत्वपूर्ण चर्चाओं को जन्म दिया। इन दोनों घटनाओं ने न केवल दोनों देशों के नेताओं के बीच की दोस्ती को प्रदर्शित किया, बल्कि यह भी दर्शाया कि अंतर्राष्ट्रीय कूटनीति में व्यक्तिगत रिश्ते कितने महत्वपूर्ण हो सकते हैं। इन दोस्तीपूर्ण संवादों ने भारत और अमेरिका के बीच व्यापार, रक्षा, और रणनीतिक साझेदारी को एक नया आयाम दिया है।
हाउडी मोदी (Howdy Modi) 22 सितंबर 2019 को ह्यूस्टन, टेक्सास में आयोजित 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम में डोनाल्ड ट्रंप और नरेंद्र मोदी दोनों ने एक साथ मंच साझा किया। यह कार्यक्रम भारतीय-अमेरिकी समुदाय को संबोधित करने के लिए आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में ट्रंप ने मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के सबसे अच्छे नेता हैं, और मोदी ने भी ट्रंप को भारत के अच्छे दोस्त के रूप में संबोधित किया। इस इवेंट ने दोनों नेताओं की दोस्ती को एक नई ऊंचाई दी और भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत किया।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 फरवरी 2020 को अहमदाबाद, गुजरात में एक विशाल कार्यक्रम 'नमस्ते ट्रंप' आयोजित किया, जिसमें डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में मोदी और ट्रंप ने एक दूसरे की सराहना की और भारत-अमेरिका संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दिखाई। ट्रंप ने भारत के साथ व्यापारिक और रणनीतिक संबंधों को मजबूती देने का वादा किया और मोदी ने उनका भारत में गर्मजोशी से स्वागत किया।
Updated on:
19 Jan 2025, 7:11 PM IST
Published on:
19 Jan 2025, 7:04 PM IST
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.