न्याय मंत्री अब्दुल हकीम शरई ने कहा कि तालिबान कानून के तहत अफगानिस्तान में राजनीतिक दलों पर और पार्टी शब्द का इस्तेमाल करना भी अपराध है। अब्दुल हकीम शरई ने कहा कि इस शब्द को पिछले साल न्याय मंत्रालय ( Ministry of Justice) के तहत अवैध घोषित किया गया था, पार्टियों का इस प्रणाली में कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा कि यह कानूनी प्रक्रिया है। अब अफगानिस्तान में किसी राजनीतिक दल या हिज्ब का नाम लेना अपराध है।