
Smallest Mammal of World Bublebee Bat
Smallest Mammal of World: क्या आप दुनिया के सबसे छोटे स्तनपायी जीव के बारे में जानते हैं? य़े जीव इतना छोटा है कि ये एक मधुमक्खी के बराबर दिखता है। या एक छोटे से सिक्के के बराबर भी इसकी लंबाई देखी जाती है। बता दें कि Bumblebee Bat यानी चमगादड़ इस दुनिया का सबसे छोटा स्तनपायी जीव है। जी हां वही चमगादड़ (Bat) जिसे हम रात के वक्त उड़ते हुए देखते हैं और दिन के वक्त पेड़ों पर उल्टा लटकते हुए। लेकिन ये छोटे चमगादड़ को बम्बल बी बैट यानी भौरें के आकार का चमगादड़ है। ये बड़े चमगादड़ों के मुकाबले काफी छोटा होता है। इतना की आपकी उंगली के अगले हिस्से पर ये बैठ जाए।
आपको जानकर हैरानी होगी कि ये प्राणी (Bumblebee Bat) इतना छोटा है कि इसका वजन सिर्फ और सिर्फ 2 ग्राम का है। ये एशिया में पाई जाने वाली लगभग 440 चमगादड़ों की प्रजातियों में से एक है। इस जीव को वैज्ञानिक भाषा में हॉग-नोज्ड बैट (क्रेसोनीक्टेरिस थोंगलोंगई) कहते हैं। क्य़ोंकि ये चमगादड़ देखने में एक भौंरे के आकार का लगता है इसलिए इसे भौंरा चमगादड़ या बंबल बी बैट कहते हैं।
एशिया महाद्वीप (Asia continent) में दुनिया की 1200 चमगादड़ों की प्रजातियों में से एक तिहाई से ज्यादा रहती हैं और ये प्रजाति भी इन्हीं में से एक है। इस तरह के छोटे चमगादड़ (Bumblebee Bat) सबसे ज्यादा थाईलैंड और म्यांमार में पाए जाते हैं। थाईलैंड में इनकी तादाद ज्यादा पाई जाती है। यहां के सोइसूक के जंगलों में ये भौंरा चमगादड़ देखने को मिलते हैं।
इन चमगादड़ खास बात ये है कि ये चमगादड़ (Bumblebee Bat) दूसरी प्रजातियों के तरह भीड़ में नहीं रहते। ये अपने करीबी साथी के साथ ही अलग-अलग जगहों पर रहते हैं। एक उदाहरण के तौर पर आपको बताएं तो अगर आप किसी गुफा में चमगादड़ों को देखते हैं तो ये गुफा की दीवार पर एक काले धब्बे की तरह दिखाई देते हैं लेकिन जब आप इनके पास जाएंगे और करीब से देखने की कोशिश करेंगे तो आपको अहसास होगा कि ये एक बहुत छोटे चमगादड़ हैं।
दूसरे चमगादड़ों की तरह ये भौंरा प्रजाति का चमगादड़ मक्खियों और छोटे-छोटे कीड़ों का शिकार कर उन्हें खाते हैं। बता दें कि इस छोटे जीव में 28 दांत होते हैं। खासकर ये बांस और सागौन के जंगलों के पर बैठते हैं और वहीं भोजन करते हैं।
Updated on:
20 May 2024 05:08 pm
Published on:
20 May 2024 05:07 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
