6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Megha Thakur: मेघा ठाकुर की मौत बनी रहस्य, 21 की उम्र में दुनिया से विदा हुई टिकटॉक स्टार

Canadian TikToker and Influencer Megha Thakur passed away: महज 21 साल की भारतीय मूल की लोकप्रिय कनाडाई टिकटॉकर और इन्फ्लुएंसर मेघा ठाकुर का बीते गुरुवार निधन हो गया। उनके माता-पिता ने उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर एक बयान में कहा कि 24 नवंबर को 'अचानक और अप्रत्याशित रूप से' मेघा का निधन हो गया। मेघा सोशल मीडिया पर बॉडी पॉजिटिविटी (body positivity) को बढ़ावा देने के लिए लोकप्रिय थीं। उसकी आखिरी पोस्ट 18 नवंबर को थी, जिसे उसने हैशटैग #Confidence" और #selflove के साथ कैप्शन दिया।

2 min read
Google source verification
Megha Thakur: मेघा ठाकुर की मौत बनी रहस्य,  21 की उम्र में दुनिया से विदा हुई टिकटॉक स्टार

Megha Thakur

TikTok star Megha Thakur dies: 10 लाख फॉलोअर वाले अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर आत्म-सम्मान और आत्म-स्वीकृति की बात करने वाली और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रखने की वकालत करने वाली भारतीय मूल की लोकप्रिय कनाडाई इन्फ्लुएंसर मेघा ठाकुर का निधन हो गया है। 29 नवंबर को अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। अब उसके माता—पिता ने एक पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी है। हालांकि मेघा की मौत की वजह नहीं बताई गई है।

माता—पिता ने की पोस्ट
मेघा के माता-पिता ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए उनकी मौत को सार्वजनिक किया। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि आखिर मेघा की मौत का कारण क्या था। माता-पिता ने लिखा: 'यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमारे जीवन की रोशनी, हमारी दयालु, प्यारी और सुंदर बेटी मेघा ठाकुर का 24 नवंबर, 2022 को सुबह अचानक और अप्रत्याशित रूप से निधन हो गया। मेघा एक आत्मविश्वासी और स्वतंत्र युवती थी। उसकी बहुत याद आएगी।'

फॉलोअर हुए हैरान
एक साल की उम्र में अपने माता—पिता के साथ कनाडा आई मेघा ब्रैम्पटन, ओंटारियो में रहती थी। टिकटॉक पर उनके 9 लाख और इंस्टाग्राम पर 1 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे। मेघा की मौत ने टिकटॉकर कम्युनिटी और उसके फॉलोअर को हैरान कर दिया है। कई यूजर उनकी मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए लोगों को अपने शरीर के बारे में अच्छा महसूस कराने के लिए उसका धन्यवाद दे रहे हैं। टिकटॉक पर मेघा की आखिरी पोस्ट भी भरोसे और आत्म-प्रेम जैसे मूल्यों की अपील ही थी।

मौत ने छोड़े कई सवाल
मेघा ठाकुर ने 2019 में आत्मविश्वास और अपने शरीर से प्यार को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करते हुए टिकटॉक पर कंटेट पोस्ट करना शुरू किया। उसने अपने मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों के बारे में भी बात की थी जब वह छोटी थी। वह युवाओं में बढ़ती आत्महत्या पर चिंतित थी और मानसिक स्वास्थ्य के बारे में अधिक जागरूकता की वकालत करती थी। एक सशक्त महिला बनने के अपने संघर्ष को भी उसने सोशल मीडिया पर साझा किया था। आत्मविश्वास से लबरेज मेघा की अचानक मौत ने अपने पीछे कई सवाल छोड़ दिए हैं।