
Tornado causes destruction in China
चीन () में पिछले कुछ महीनों में मौसम की मार काफी जोर से पड़ी है। गर्मी से लेकर बारिश और बाढ़ तक ने चीन में लोगों का हाल बेहाल किया है। मौसम की मार से चीन में इस साल जान-माल का काफी नुकसान हुआ है। हाल ही में चीन में बवंडर ने हाहाकार मचा दिया। चीन में बवंडर के मामले सामान्य नहीं हैं पर हाल ही में आए इस बवंडर की वजह से चीन में काफी नुकसान हुआ। ईस्टर्न चीन में आए इस बवंडर ने काफी तबाही मचाई और इससे भी जान-माल का नुकसान हुआ।
10 लोगों की मौत
जानकारी के अनुसार ईस्टर्न चीन के जियांग्सू प्रांत के सुकियान शहर में हाल ही में आए बवंडर की वजह से अब तक 10 लोगों की मौत हो गई है। ईस्टर्न चीन में आए इस बवंडर को काफी खतरनाक बताया जा रहा है।
करीब 140 घर तबाह और 400 से ज़्यादा लोग बेघर
जियांग्सू प्रांत के सुकियान शहर में आए बवंडर की वजह से करीब 140 घर तबाह हो गए हैं। इस वजह से 400 से ज़्यादा लोग बेघर हो गए हैं। इस बवंडर से शहर में कई और इमारतें भी तबाह हो गई। इस बवंडर से फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचा है।
यह भी पढ़ें- वानूआतू में भूकंप का झटका, रिक्टर स्केल पर रही 5.0 की तीव्रता
Published on:
20 Sept 2023 05:03 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
