
Tourism Tax on National and International Travelers: दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक बाली में पर्यटक कर लागू कर दिया गया है। यहां पर्यटक कर लगाए जाने की घोषणा तो यूं पिछले साल ही हो गई थी लेकिन इसे बुघवार से लागू कर दिया गया। इंडोनेशियाई सरकार ने कहा कि इस कदम का उद्देश्य "देवताओं के द्वीप" की संस्कृति और पर्यावरण को संरक्षित करना है। यह टैक्स विदेशी और देशी नागरिकों के देश किसी हिस्से में विदेशी पर्यटकों पर लागू होगा। अधिकारियों ने कहा कि लेकिन घरेलू पर्यटकों, राजनयिक वीजा धारकों और आसियान नागरिकों को कर से छूट दी गई है। बाली के कार्यवाहक गवर्नर सांग मेड महेंद्र जया ने मीडिया से बातचीत में कहा कि इस लेवी का उद्देश्य बाली में संस्कृति और पर्यावरण की सुरक्षा करना है।
बाली में प्रवेश करने पर हर बार लगेगा टैक्स
सभी विदेशी और राष्ट्रीय यात्रियों को $10 यानी करीब 830 रुपए टैक्स के बतौर देने होंगे। यह टैक्स किसी भी उम्र और लिंग, बच्चों पर लगाया जाएगा। एक महत्वपूर्ण बात यह है कि विदेशी पर्यटकों को बाली पहुंचने पर हर बार टैक्स देना होगा। यह टैक्स विदेश या इंडोनेशिया के अन्य हिस्सों से बाली में प्रवेश करने वाले विदेशी पर्यटकों पर लागू होगा।
कैसे करेंगे टैक्स का भुगतान?
टैक्स का भुगतान "लव बाली" (Love Bali) ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से इलेक्ट्रानिक तरीके से करना होगा। यदि पर्यटक ऑनलाइन भुगतान नहीं करना चाहते हैं तो वे क्रेडिट कार्ड, बैंक ट्रांसफर, वर्चुअल अकाउंट या क्यूआरआईएस सहित कई भुगतान विधियों के माध्यम से हवाई अड्डों और बंदरगाहों जैसे आगमन बिंदुओं पर भी भुगतान कर सकते हैं। क्यूआरआईएस कोड बैंक इंडोनेशिया और इंडोनेशियाई पेमेंट सिस्टम एसोसिएशन द्वारा विकसित किया गया है और यह बाली का एक मानक क्यूआर कोड है।
जीडीपी में पर्यटन का योगदान 60% से अधिक
बाली अपने प्राचीन समुद्र तटों और खूबसूरत परिदृश्यों के लिए जाना जाता है। यह पर्यटकों के बीच सबसे लोकप्रिय स्थलों में से एक है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल जनवरी से नवंबर के बीच लगभग 4.8 मिलियन पर्यटकों ने प्रांत का दौरा किया। बाली की वार्षिक जीपीडी में पर्यटन का कोरोना महामारी से पहले 60% का योगदान था।
भारतीयों के फेवेरिट डेस्टिनेशन है बाली
बाली के सांख्यिकी ब्यूरो का हवाला के अनुसार, नवंबर 2023 में बाली में सबसे ज्यादा ऑस्ट्रेलियाई यात्री पहुंचे थे। यहां आस्ट्रेलिया के एक लाख से अधिक यात्री आए थे। इसके बाद यहां पहुंचने वाले यात्रियों में भारत दूसरे, चीन तीसरे और सिंगापुर चौथे नंबर पर रहा।
हालांकि हाल के वर्षों में बाली में पर्यटकों के साथ दुर्व्यवहार के कारण स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया है। पिछले साल एक पवित्र स्थल पर अपने कपड़े उतारने के बाद एक रूसी व्यक्ति को बाली से निर्वासित कर दिया गया था। उसी वर्ष यातायात कानूनों को तोड़ने वाले लोगों से जुड़े कई मामलों के बाद इंडोनेशियाई सरकार ने विदेशी पर्यटकों पर मोटरबाइक का उपयोग करने से प्रतिबंधित लगाने की घोषणा कर दी। पिछले साल, स्थानीय सरकार ने बाली जाने के इच्छुक पर्यटकों के लिए एक शिष्टाचार मार्गदर्शिका यानी यात्रियों के लिए कायदे-कानून की एक सूची भी प्रकाशित की गई थी।
यह भी पढ़ें - नासा की लैब में मौजूद हैं एलियंस की 8 डेड बॉडी, किसने कहां देखा और कैसा दिखता है सबकुछ यहां जानिए
Published on:
15 Feb 2024 02:03 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
