6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ये अमेरिकी संसद है! पहली ट्रांसजेंडर महिला सांसद के लेडीज़ टॉयलेट यूज़ करने पर मच गया बवाल

USA Trans MP: सारा मैकब्राइड अमेरिकी की पहली ट्रांसजेंडर महिला सांसद के रूप में चुनकर कैपि़टल हिल पहुंची हैं। सारा डेमोक्रेट पार्टी की सांसद हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
Trans Woman MP ladies toilet Use Questions Raised in US Capital Hill

Trans Woman MP ladies toilet Use Questions Raised in US Capital Hill

USA Trans MP: अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के जीतने के बाद LGBTQ+ कम्यूनिटी खुद के अधिकारों का हनन की चिंताएं जता रही है और अमेरिका में खुद की असुरक्षा का संभावना जता रही है। इसी बीच अब अमेरिकी संसद कैपिटल हिल (Capital Hill) में ट्रांसजेंडर महिला के कौन सा वॉशरूम यूज करने के सवाल से बवाल मच गया है। अमेरिका की पहली ट्रांस महिला सांसद सारा मैकब्राइड (Sarah McBride) पर एक विवाद मच गया है। वो भी सिर्फ इसलिए की सारा ने महिला टॉयलेट यूज कर लिया था। इतनी सी बात पर रिपब्लिकन पार्टी की सांसद नैंसी मेस ने विरोध जताया। उन्होंने कहा कि सारा लेडीज़ वॉशरूम कैसे यूज कर लिया ये दूसरी महिलाओं की निजता का हनन है।

संसद में पेश हो गया प्रस्ताव

इस बढ़ते विवाद को लेकर संसद में इसी मुद्दे पर एक ये विवाद इतना बढ़ गया कि इसे लेकर संसद में एक प्रस्ताव पेश किया गया। जिसके मुताबिक संसद के सभी सदस्यों, अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने मूल जेंडर यानी जिस जेंडर में उन्होंने जन्म लिया उसी शौचालय को यूज करना होगा इसके अलावा कोई दूसरा टॉयलेट यूज ना करें। इसके अलावा इस प्रस्ताव में ये भी नियम है कि वो लोग जिन्होंने पुरुष के तौर पर जन्म लिया और बाद में अपना जेंडर चेंज करा लिया, वो भी पुरुष टॉयलेट को ही यूज करें। 

सारा ने क्या कहा?

नैंसी के इस बयान और संसद के इस प्रस्ताव पर सारा मैकब्राइड ने कहा कि ये रिपब्लिकन पार्टी की एक चाल है। ऐसे मुद्दे उठाकर ये सिर्फ जनता को असली मुद्दों से भटका रहे हैं। वहीं संसद के स्पीकर माइक जॉनसन ने भी इस प्रस्ताव का समर्थन किया है। माइक जॉनसन ने कहा कि ये प्रस्ताव महिलाओं की निजता को ध्यान में रखकर लाया गया है।