
व्हाइट हाउस में डिनर के दौरान हुआ जोरदार धमाका (Photo-ANI)
Trump Dinner Incident: वाशिंगटन हिल्टन होटल में डिनर कार्यक्रम के कार्यक्रम के दौरान धमाकों की जोरदार आवाज सुनाई दी। ANI की रिपोर्ट के मुताबिक इस दौरान गोलीबारी भी हुई। इसके बाद सीक्रेट सर्विस के एजेंट ने मौके पर मोर्चा संभाला और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी को वहां से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
बाद में आई रिपोर्ट्स में बताया गया कि राष्ट्रपति पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई। धमाकों की आवाज के बाद राष्ट्रपति ट्रंप को तुरंत सुरक्षा घेरे में ले लिया गया, जबकि सीक्रेट सर्विस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां तेजी से बैंक्वेट हॉल में पहुंच गईं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जैसे ही अधिकारी भीड़ के बीच से मंच की ओर बढ़े, किसी ने चिल्लाकर कहा कि रास्ता खाली करें, सर!
घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें तेज आवाजें सुनाई देती हैं, जिसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप व अन्य शीर्ष नेता तुरंत सुरक्षित स्थान पर चले गए।
बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में मौजूद लोगों को तुरंत सुरक्षित जगहों पर ले जाया गया। कुछ लोगों ने 5 से 8 फायरिंग जैसी आवाजें सुनने का दावा किया है। घटना के बाद नेशनल गार्ड के सील ने भी मौके पर मोर्चा संभाला।
रिपोर्ट्स के अनुसार, इस घटना में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। शुरुआती जानकारी में यह भी कहा गया कि कार्यक्रम स्थल पर धमकी दी गई थी, हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पूरी पुष्टि अभी बाकी है।
इस दौरान अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और विदेश मंत्री मार्को रुबियो भी कार्यक्रम में मौजूद थे। राहत की बात यह है कि डोनाल्ड ट्रंप और वेंस दोनों सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
घटना के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्रूथ सोशल पर पोस्ट कर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमलावर को पकड़ लिया गया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने सुझाव दिया है कि कानून-व्यवस्था एजेंसियों की पूरी निगरानी में प्रेस डिनर जारी रखा जाए।
ट्रंप ने लिखा कि वॉशिंगटन डी.सी. में काफी घटनापूर्ण शाम रही। सीक्रेट सर्विस और कानून-प्रवर्तन एजेंसियों ने शानदार काम किया। उन्होंने तेजी और बहादुरी से कार्रवाई की। हमलावर को पकड़ लिया गया है और मैंने सुझाव दिया है कि हम कार्यक्रम जारी रखें, लेकिन हम पूरी तरह कानून-प्रवर्तन एजेंसियों के निर्देशों के अनुसार चलेंगे। वे जल्द ही निर्णय लेंगे।
Updated on:
26 Apr 2026 08:21 am
Published on:
26 Apr 2026 07:02 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
