Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन पर युद्ध विराम करने के लिए अमेरिका ने दबाव बढ़ाया है, जबकि ट्रंप की कोशिशें शांति को लेकर विवादों के में घेरे में हैं। अमेरिकी प्रेसीडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने पुष्टि की है कि वह मंगलवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात करेंगे। ट्रंप ने रविवार को एयर फोर्स वन से वाशिंगटन लौटते वक्त रिपोर्टर्स से बातचीत के दौरान यह जानकारी दी। ट्रंप ने कहा, “मैं मंगलवार को राष्ट्रपति पुतिन से बात करूंगा। सप्ताहांत में बहुत काम हुआ है।"इससे पहले, व्हाइट हाउस के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने रविवार को कहा था कि इस सप्ताह ट्रंप और पुतिन के बीच फोन कॉल हो सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका, यूक्रेन के साथ भी लगातार बातचीत कर रहा है। विटकॉफ ने CNN के कार्यक्रम "State of the Union" में कहा, "मुझे उम्मीद है कि इस सप्ताह दोनों राष्ट्रपतियों के बीच फोन कॉल होगी। हम यूक्रेन के साथ भी बातचीत जारी रख रहे हैं।"