
Flags of Finland and NATO
लंबे समय से फिनलैंड (Finland) नाटो (NATO) का मेंबर बनना चाहता है। नाटो, यानि की North Atlantic Treaty Organization एक 30 देशों का ग्रुप है, जिसमें 28 यूरोपीय देश और 2 नॉर्थ अमरीकी देश शामिल हैं। नाटो में शामिल सभी मेंबर देश सैन्य मामलों में एक-दूसरे की मदद करते हैं। इसका सबसे ज़्यादा फायदा छोटे देशों को मिलता है। इस वजह से फिनलैंड अपने पड़ोसी देश स्वीडन (Sweden) के साथ मिलकर काफी समय से नाटो में शामिल होना चाहता है। पर नाटो का एक अन्य मेंबर देश तुर्की (Turkey) शुरू से ही दोनों देशों के नाटो में शामिल होने की राह में रोड़ा बना हुआ था।
किसी भी नए देश के नाटो में शामिल होने के लिए सभी मौजूदा मेंबर देशों की स्वीकृति ज़रूरी होती है। पर हाल ही में फिनलैंड के नाटो में शामिल होने की बात पर तुर्की के राष्ट्रपति ने अब तक का सबसे बड़ा सिग्नल दिया है।
तुर्की के राष्ट्रपति ने दिया ग्रीन सिग्नल
हाल ही में तुर्की के राष्ट्रपति Recep Tayyip Erdoğan ने फिनलैंड के नाटो में शामिल होने के विषय पर बात की। तुर्की के राष्ट्रपति ने इस बारे में कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से फिनलैंड के राष्ट्रपति Sauli Niinistö से मिलेंगे और और उन्हें फिनलैंड के नाटो का मेंबर बनने के लिए अनुमति देंगे। तुर्की के राष्ट्रपति की इस बात से साफ होता है कि उन्होंने फिनलैंड को नाटो में शामिल होने के लिए ग्रीन सिग्नल दे दिया है।
यह भी पढ़ें- आतंकवाद में पाकिस्तान बना सिरमौर! अफगानिस्तान को पीछे छोड़ बना दुनिया का सबसे ज़्यादा आतंक-प्रभावित देश
फिनलैंड पहले ही शुरू कर चुका है डोमेस्टिक प्रोसेस
शुरू नाटो का मेंबर बनने की डोमेस्टिक प्रोसेस फिनलैंड पहले ही शुरू कर चुका है। फिनलैंड को इसके लिए सिर्फ आखिरी सहमति मिलने का इंतज़ार था, जो तुर्की की तरफ से ही मिलने वाली थी। अब तुर्की के राष्ट्रपति की सहमति के बाद फिनलैंड के राष्ट्रपति तुर्की के राष्ट्रपति के आमंत्रण पर जल्द ही तुर्की का दौरा करेंगे, जहाँ दोनों देशों के लीडर्स की मीटिंग में इस विषय पर फाइनल बात होगी और इसके बाद फिनलैंड की नाटो में शामिल होने की राह बिलकुल साफ हो जाएगी।
स्वीडन को अब तक नहीं मिली है स्वीकृति
फिनलैंड के साथ ही स्वीडन ने भी नाटो का मेंबर बनने के लिए अप्लाई किया था। पर तुर्की ने अब तक स्वीडन के नाटो में शामिल होने के लिए अपनी स्वीकृति नहीं दी है।
यह भी पढ़ें- Donald Trump का दावा, 2024 में राष्ट्रपति बनने पर रोक सकते हैं वर्ल्ड वॉर 3
Published on:
16 Mar 2023 04:51 pm
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
