2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमेरिका के एयर शो में टकराए दो विमान, दोनों पायलट्स की मौत

Planes Accident In America: अमेरिका में रविवार को एक एयर शो के दौरान दो विमानों के टकराने से हादसा हो गया। इस हादसे में दोनों पायलट्स ने अपनी जान गंवा दी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 18 Sep 2023, 12:25 PM IST

2_planes_collide_at_reno_air_show.jpg

2 planes colliede at Reno Air Show

अमेरिका (United States Of America) में रविवार को एक दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। नेवाडा (Nevada) राज्य के रेनो (Reno) शहर में एक एयर शो के दौरान यह हादसा हुआ। रेनो एयर शो में कई विमानों ने हिस्सा लिया और इस एयर शो में अलग-अलग करतब दिखाए। इस एयर शो में विमानों की रेस भी हुई। इन्हीं में से एक रेस के दौरान यह हादसा हुआ। रेनो एयर शो में आयोजित हो रही नेशनल चैंपियनशिप एयर रेसेज़ एंड एयर शो के दौरान दो विमानों की जोरदार टक्कर हो गई। विमानों की टक्कर इतनी जोर से हुई कि टक्कर में शामिल दोनों विमानों के के पार्ट्स काफी दूर तक बिखर गए।


दोनों विमानों के पायलट्स की हुई मौत

रेनो एयर रेसिंग एसोसिएशन ने हादसे के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह टक्कर रविवार को लोकल समयानुसार दोपहर करीब 2 बजकर 15 मिनट पर हुई। एयर शो में T -6 गोल्ड रेस की के खत्म होने पर जब विमान लैंडिंग कर रहे थे तब दो विमानों North American T-6G और North American AT-6B की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोर से हुई कि दोनों विमानों के पायलट्स की मौत हो गई। रेनो एयर रेसिंग एसोसिएशन ने दोनों पायलट्स की मौत की पुष्टि की। मरने वाले पायलट्स के नाम निक मेसी और क्रिस रशिंग था।


जांच हुई शुरू

रेनो एयर शो में दोनों विमानों की टक्कर की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। हालांकि इस मामले की जांच शुरू हो गई है। इवेंट ऑर्गेनाइज़र्स ने भी इस जांच में पूरा सहयोग देने की बात कही है।

यह भी पढ़ें- ताइवान बॉर्डर के पास दिखे चीन के 103 वॉर प्लेन्स, दोनों देशों में बढ़ेगी टेंशन