25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Typhoon Shanshan: शक्तिशाली साइक्लोन पहुंचा जापान, 252 किलोमीटर/ घंटे की रफ्तार से चल रहीं हवाएं

Typhoon Shanshan Makes Landfall: शक्तिशाली तूफान शानशान ने जापान में दस्तक दे दी है।
2 min read
Google source verification
Typhoon Shanshan

Typhoon Shanshan

जापान (Japan) में पिछले कुछ समय से तूफ़ान आने का अलर्ट जारी किया जा चुका था। और अब वो घड़ी आ गई है। आज जापान में तूफान शानशान (Typhoon Shanshan) ने दस्तक दे दी है। शानशान जापान में इस साल का सबसे शक्तिशाली तूफान है। शानशान जापान के दक्षिण-पश्चिमी आइलैंड क्यूशू (Kyushu) पर आज, गुरुवार सुबह करीब 8 बजे पहुंचा।



252 किलोमीटर/ घंटे की रफ्तार से चल रहीं हवाएं

जापान में शानशान के दस्तक देते ही इसका असर भी दिखने लगा। जानकारी के अनुसार शानशान की वजह से 252 किलोमीटर/ घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं, जो बेहद ही खतरनाक है। हवाओं की रफ्तार से यह साफ हो जाता है कि शानशान कितना शक्तिशाली तूफान है।

ढाई लाख से ज़्यादा घरों में हुई बिजली गुल

शानशान को बेहद ही खतरनाक तूफ़ान माना जाता है। ऐसे में इसके खतरे को देखते हुए ढाई लाख से ज़्यादा घरों की बिजली काट दी गई है। शानशान के जापान में दस्तक देते ही क्यूशू और इसके आसपास के कई इलाकों में तूफान की वजह से नुकसान भी हुआ है। इस नुकसान के अभी और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

10 लाख लोग प्रभावित

शानशान की वजह से पूरे जापान में 10 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। कई लोगों के घरों को शानशान की वजह से नुकसान पहुंचा है। कई लोगों की इस तूफान से बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों पर भेजना शुरू कर दिया गया है।

3 लोगों की मौत और 40 से ज़्यादा घायल

शानशान की वजह से जापान के गामागोरी (Gamagori) में आज सुबह लैंडस्लाइड हो गया। इस वजह से घर के नीचे दबने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं इस तूफान की वजह से अब तक जापान में 40 से ज़्यादा लोग घायल हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें- बांग्लादेश में भारी बारिश और बाढ़ से मरने वालों की संख्या पहुंची 31