3 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूके हुआ मंदी का शिकार, अर्थयवस्था में गिरावट से छाया खतरा

UK Facing Recession: यूके अब मंदी का शिकार हो गया है। साथ ही ब्रिटिश अर्थव्यवस्था पर भी खतरा छा रहा है।

2 min read
Google source verification
uk_recession.jpg

Recession in UK

जापान (Japan) में मंदी आने के बाद अब यूके (UK) भी उसी परेशानी से जूझ रहा है। जी हाँ, आपने सही पढ़ा। जापान, जो अब तक दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के मामले में तीसरे स्थान पर था, अब मंदी की वजह से इस लिस्ट में चौथे स्थान पर आ गया है। जापान में मंदी की खबर आज ही सामने आई है और इसी बीच दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले यूके को भी बड़ा झटका लगा है। यूके भी मंदी की मार से खुद को नहीं बचा पाया। आज आई रिपोर्ट के अनुसार यूके भी मंदी का शिकार हो चुका है।


अर्थयवस्था में गिरावट से छाया खतरा

एक तरफ जहाँ जापान की अर्थव्यवस्था में भारी गिरावट देखने को मिल रही है, वहीं यूके की अर्थव्यवस्था में भी गिरावट से खतरा छाया हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार 2023 की दूसरी छमाही के अंत तक यूके मंदी में प्रवेश कर चुका था, जिसका आज खुलासा भी हो गया है। दिसंबर तक तीन महीनों में इसमें उम्मीद से ज्यादा 0.3% की गिरावट देखने को मिली और जुलाई और सितंबर के बीच भी इसमें 0.1% की गिरावट दर्ज की गई।

पहले कोरोना से लगा झटका, फिर नहीं संभल पाई

2020 में कोरोना के आने के बाद जापान के साथ ही यूके की अर्थव्यवस्था को भी काफी झटका लगा था। उसके बाद दोनों देशों की अर्थव्यवस्था संभाल नहीं पाई और इसी का नतीजा है कि दोनों देश अब मंदी का शिकार हो गए हैं।

यूके में चुनाव पर पड़ सकता है असर

यूके में इस साल के अंत तक चुनाव होने वाले हैं। ऋषि सुनक एक बार फिर से यूके के पीएम बनना चाहते हैं। लेकिन देश में मंदी की मार का असर चुनावी नतीजों पर भी पड़ सकता है और इसका फायदा उनकी विरोधी लेबर पार्टी को मिल सकता है। ऐसे में ऋषि की कंज़र्वेटिव पार्टी इससे निपटने की कोशिश में लगी हुई है। ऋषि ने भी यूके को मंदी से बाहर निकालने के रोडमैप पर काम करना शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें- रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने बताया, इसे बनते देखना चाहते हैं अमेरिका का अगला राष्ट्रपति....