भारत (India) में इस साल लोकसभा चुनाव होने वाले हैं और दुनियाभर की नज़रें भारत के लोकसभा चुनाव पर रहेंगी। पर इस साल एक और देश में चुनाव होने वाले हैं जिसपर सबकी नज़रें रहेंगी। हम अमेरिका (United States Of America) की बात कर रहे हैं। अमेरिका में इस साल ही राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने वाले हैं। अमेरिका में 5 नवंबर को चुनाव होंगे। इस समय जो बाइडन (Joe BIden) देश के राष्ट्रपति हैं, पर आगामी चुनाव में उन्हें डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) से कड़ी टक्कर मिलेगी। चुनाव में इन्हीं दोनों के बीच टक्कर होगी और सिर्फ अमेरिका की ही नहीं, बल्कि दुनियाभर की नज़रें इस पर रहेंगी कि अमेरिका के चुनाव में कौन बाज़ी मारता है। इसी बीच रूस (Rusia) के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने इस बारे में एक बड़ी बात कही है।