
Growth in UK economy
कुछ समय पहले यूके (UK) मंदी का शिकलार हो गया था। अर्थव्यवस्था के मामले में यूके दुनिया में छठे नंबर पर है, पर 2023 की दूसरी छमाही के अंत में यूके मंदी का शिकार बन गया था, जिसकी जानकारी इस साल फरवरी में सामने आई थी। पिछले साल यूके की अर्थव्यवस्था में हुई गिरावट का ही असर था जिससे यूके में मंदी आ गई थी, जो सरकार के साथ ही जनता के लिए भी चिंता की एक वजह बन गई थी। पर अब हाल ही में यूके को एक बड़ी राहत मिली है।
मंदी से बाहर निकला यूके
यूके अब मंदी से निकल चुका है। जी हाँ, आपने सही पढ़ा। यह ब्रिटिश सरकार के साथ ही जनता के लिए भी राहत की बात है। आज ही इस बारे में आधिकारिक जानकारी सामने आई है।
अर्थव्यवस्था में सुधार
यूके की अर्थव्यवस्था में 2024 के पहले तीन महीने में उम्मीद से भी ज़्यादा सुधार हुआ है। आधिकारिक आंकड़े के अनुसार इस साल के पहले तीन महीने में यूके की अर्थव्यवस्था में 0.6% का इजाफा हुआ है। सरकार को उम्मीद थी कि इस दौरान अर्थव्यवस्था में 0.4% इजाफा होगा पर उनकी उम्मीद से भी 0.2% ज़्यादा इजाफे से सरकार भी खुश है।
पीएम ऋषि सुनक के लिए अच्छी खबर
यूके का मंदी से निकलना और देश की अर्थव्यवस्था में इजाफा होना ब्रिटिश पीएम ऋषि (Rishi Sunak) सुनक के लिए अच्छी खबर है। इसका फायदा सुनक और उनकी पार्टी को आगामी चुनाव में मिलेगा जो अगले साल जनवरी में हो सकते हैं।
Updated on:
10 May 2024 12:10 pm
Published on:
10 May 2024 12:06 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
