29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूके में गर्भपात के लिए महिला को मिली 28 महीने जेल की सज़ा, जानिए वजह

UK Woman Punished: यूके में एक महिला को हाल ही में 28 महीने की जेल की सज़ा मिली। पर आखिर क्या है इसकी वजह? आइए जानते हैं।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Tanay Mishra

Jun 13, 2023

woman_behind_bars.jpg

UK woman sentenced for 28 months

यूके (UK) में हाल ही में एक महिला के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसके बारे उसने सोचा भी नहीं होगा। सोमवार को यूके के एक कोर्ट ने एक महिला को सज़ा दी। यह सज़ा कोई छोटी-मोटी सज़ा नहीं, बल्कि 28 महीने की जेल की सज़ा है। ऐसे में मन में यह सवाल आना लाज़िमी है कि आखिर उस महिला ने ऐसा क्या किया जो उसे दो साल और चार महीने की जेल की सज़ा दी गई। वजह जानकार आपको हैरानी हो सकती है, क्योंकि महिला ने ऐसा कोई जुर्म नहीं किया था जिसके लिए उसे इतनी सख्त सज़ा मिली।


गर्भपात कराने पर मिली सज़ा

यूके में रहने वाली 44 वर्षीय कार्ला फोस्टर (Carla Foster) नाम की महिला 3 बच्चों की माँ है। उसे हाल ही में 28 महीने के लिए जेल की सज़ा मिली है। कार्ला को दिसंबर 2019 में पता चला कि वह गर्भवती है। उसके कुछ समय बाद कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन लग गया। कार्ला चौथा बच्चा नहीं चाहती थी, इसलिए उसने गर्भपात का रास्ता चुना। लॉकडाउन की वजह से वह डॉक्टर के पास जाकर गर्भपात नहीं करा सकी। ऐसे में उसने गर्भपात के लिए कैप्सूल ली और घर पर ही गर्भपात कर लिया। पर इसी वजह से उसे सज़ा मिल गई।


यह भी पढ़ें- इमरान खान को मिल सकती है सख्त सज़ा, पाकिस्तान में पास हुआ नया प्रस्ताव

कार्ला को क्यों मिली सज़ा?


कार्ला को कानूनी सीमा खत्म होने के बाद गर्भपात की वजह से सज़ा मिली है। दरअसल इंग्लैंड, स्कॉटलैंड और वेल्स में गर्भधारण के बाद सिर्फ 24 हफ्ते तक ही गर्भपात कराया जा सकता है। वही कैप्सूल के ज़रिए सिर्फ 10 हफ्ते तक ही घर पर गर्भपात किया जा सकता है। लोकल पुलिस के अनुसार कार्ला ने कहा था कि वह 10 हफ्ते से भी कम समय से गर्भवती थी, पर रिपोर्ट में पाया गया कि वह 32-34 हफ्ते से गर्भवती थी। इसके लिए यूके में 162 साल पुराना कानून है, जिसके तहत कार्ला को सज़ा दी गई।

यूके में सिर्फ आयरलैंड में ही गर्भपात के लिए कानून है, जो लोगों के वोट के बाद 2018 में बना था।

यह भी पढ़ें- दुनियाभर में बढ़े परमाणु हथियार, एक साल में चीन ने बनाए सबसे ज़्यादा, लिस्ट में भारत-पाकिस्तान भी शामिल