22 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूक्रेनी ड्रोन हमलों के बीच रूस में हाई अलर्ट, मॉस्को एयरपोर्ट अस्थायी रूप से बंद, 7 दिनों के अंदर दूसरा बड़ा हमला

Russia-Ukraine war: मॉस्को में ड्रोन हमलों के चलते चार प्रमुख हवाई अड्डों को अस्थायी रूप से बंद किया गया है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Devika Chatraj

Jun 22, 2026

Attack on Moscow

मॉस्को में यूक्रेनी ड्रोन से हमला (Video Screenshot)

Moscow Airports Shut: रूस की राजधानी मॉस्को में आज (सोमवार) को सुरक्षा कारणों के चलते चार प्रमुख हवाई अड्डों को कुछ समय के लिए अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा। यह कदम उस समय उठाया गया जब यूक्रेन की ओर से आए ड्रोन हमलों ने रूस की हवाई सुरक्षा व्यवस्था को हाई अलर्ट पर ला दिया। रूसी अधिकारियों के अनुसार, यह एक बड़ा ड्रोन हमला था, जिसे समय रहते रोक दिया गया और किसी बड़े नुकसान को टाल दिया गया।

अधिकारी ने दी हमले की जानकारी

मॉस्को के मेयर सर्गेई सोब्यानिन ने टेलीग्राम पर जानकारी देते हुए बताया कि शहर की ओर बढ़ रहे कुल 59 ड्रोन को रूसी एयर डिफेंस सिस्टम ने सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट और नष्ट कर दिया। उन्होंने कहा कि यह हमला गंभीर था, लेकिन एयर डिफेंस की तेज कार्रवाई के कारण स्थिति को नियंत्रण में रखा गया।

सुरक्षा के चलते एयरपोर्ट बंद

रूस की विमानन निगरानी एजेंसी ने बताया कि ड्रोन हमले के दौरान हवाई क्षेत्र (Airspace) में खतरे की स्थिति बन गई थी। यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मॉस्को के चारों प्रमुख एयरपोर्ट्स पर उड़ानों को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। हालांकि, कुछ घंटों बाद जैसे ही स्थिति सामान्य हुई, उड़ान सेवाओं को धीरे-धीरे फिर से शुरू कर दिया गया।

रूस-यूक्रेन युद्ध में बढ़ते ड्रोन हमले

यह घटना रूस-यूक्रेन युद्ध में बढ़ते ड्रोन और मिसाइल हमलों की तीव्रता को दर्शाती है। पिछले कुछ महीनों में दोनों देशों के बीच सीमा पार हमलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के हमलों का सीधा असर आम नागरिकों, हवाई यातायात और बुनियादी ढांचे पर पड़ रहा है।

ओडेसा पर रूस का जवाबी हमला

इसी बीच रविवार शाम को रूस ने यूक्रेन के ओडेसा क्षेत्र में एक मिसाइल हमला किया। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह हमला इस्कंदर बैलिस्टिक मिसाइल से किया गया था। ओडेसा क्षेत्र के गवर्नर ओलेह किपर ने बताया कि यह हमला एक कृषि इकाई पर हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौत और तीन लोग घायल हो गए। हमले के बाद मौके पर मौजूद वाहनों और ईंधन भंडारण टैंकों में आग लग गई, जिससे हालात और गंभीर हो गए।