
F-16 Fighter Jets
24 फरवरी, 2022 को शुरू हुए रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच युद्ध को 18 महीने से ज़्यादा समय पूरा हो चुका है। रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के आदेश पर रूस की सेना ने यूक्रेन में घुसपैठ करते हुए जंग छेड़ दी थी। हालांकि पुतिन जिस युद्ध को कुछ दिन में ही खत्म कर देना चाहते थे, वो युद्ध अभी भी जारी है। इस युद्ध की वजह से यूक्रेन को जान-माल का भारी नुकसान उठाना पड़ा है। साथ ही यूक्रेन के कई शहरों में भारी तबाही मच चुकी है। पर लगातार मिल रहे इंटरनेशनल सपोर्ट की वजह से यूक्रेन की सेना डटकर रूस की सेना का सामना कर रही है। इससे रूस की सेना को भी काफी नुकसान हुआ है। हालांकि रूस के खिलाफ चल रहे इस युद्ध में यूक्रेन जल्द ही पासा पलट सकता है।
सर्दियों तक यूक्रेन को मिल सकते हैं F-16 फाइटर जेट्स
रूस के खिलाफ चल रहे युद्ध में यूक्रेन लबे समय से F-16 फाइटर जेट्स चाहता है। इन फाइटर जेट्स की मदद से न केवल यूक्रेन का डिफेंस मज़बूत होगा, बल्कि उसका ऑफेंस भी मज़बूत होगा और युद्ध में उसे काफी मदद मिलेगी। हालांकि पहले यूक्रेन को F-16 फाइटर जेट्स देने के लिए कोई भी तैयार नहीं था, पर अमेरिका (United States Of America) के नाटो (NATO) के सदस्य देशों को यूक्रेन को F-16 फाइटर जेट्स देने के लिए ग्रीन सिग्नल देने के बाद यूक्रेन के लिए रास्ता खुल गया है।
मई से नीदरलैंड (Netherlands) ने यूक्रेन के पायलट्स को F-16 फाइटर जेट्स उड़ाने की ट्रेनिंग देने का ऐलान किया था। नीदरलैंड के साथ ही डेनमार्क (Denmark) भी सभी प्रोसेस के पूरा होने के बाद यूक्रेन को F-16 फाइटर जेट्स की सप्लाई करने की बात कह चुका है। पर हाल ही में मिली जानकारी के अनुसार सर्दियों तक यूक्रेन को F-16 फाइटर जेट्स की सप्लाई मिल सकती है। ऐसा होने पर युद्ध में यूक्रेन एक नया मोड़ ला सकता है।
Published on:
11 Sept 2023 04:30 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
