14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘पुतिन मुझे मारना चाहते हैं और दुनिया उन्हें’ – ज़ेलेन्स्की

Ukraine's President Makes Big Claim: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेन्स्की ने हाल ही में एक बड़ा दावा किया है। क्या है ज़ेलेन्स्की का दावा? आइए जानते हैं।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Tanay Mishra

Jul 03, 2023

zelenskyy_putin.jpg

Vladimir Putin & Volodymyr Zelenskyy

रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच चल रहे युद्ध को 16 महीने से ज़्यादा समय हो चुका है। 24 फरवरी, 2022 को रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के आदेश पर उनकी आर्मी ने यूक्रेन में घुसपैठ करते हुए जंग छेड़ दी थी। तब से यह युद्ध जारी है। इस युद्ध की वजह से अब तक यूक्रेन में जान-माल का भारी नुकसान हो चुका है। यूक्रेन के कई शहरों को इस युद्ध की वजह से भारी तबाही झेलनी पड़ी है। इतना ही नहीं, जान बचाने के लिए बड़ी तादाद में लोग यूक्रेन छोड़कर दूसरे देशों में जा बसे। पुतिन कुछ ही दिन मणि इस युद्ध को खत्म करना चाहते थे, पर लगातार मिल रहे इंटरनेशनल सपोर्ट की बदौलत यूक्रेनी आर्मी अभी भी इस युद्ध में रुसी आर्मी का डटकर सामना कर रही है। हाल ही में यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेन्स्की (Volodymyr Zelenskyy) ने एक बड़ा दावा किया है।


पुतिन मुझे मारना चाहते हैं

हाल ही में यूक्रेनी राष्ट्रपति ज़ेलेन्स्की ने एक बड़ा दावा किया है। ज़ेलेन्स्की ने दावा करते हुए कहा है कि रुसी राष्ट्रपति पुतिन उन्हें मारना चाहते हैं। ज़ेलेन्स्की ने कहा है कि जब से युद्ध शुरू हुआ है, तभी से पुतिन उन्हें मारना चाहते हैं।

दुनिया पुतिन को मारना चाहती है

ज़ेलेन्स्की ने आगे बात करते हुए कहा कि भले ही पुतिन उन्हें मारना चाहते हैं, पर फिर भी पुतिन ज़्यादा खतरे में हैं। क्योंकि दुनिया पुतिन को मारना चाहती है। ज़ेलेन्स्की का मानना है कि जहाँ उनकी जान के पीछे सिर्फ पुतिन ही पड़े हैं, वहीं दुनिया में कई लोग पुतिन की जान के पीछे पड़े हैं।


यह भी पढ़ें- अमरीका के खिलाफ युद्ध की तैयारी कर रहा है चीन, निक्की हेली ने चेताया