
Ukraine President Volodymyr Zelenskyy & EU Commission President Ursula Von Der Leyen
यूक्रेन (Ukraine) पर कब्ज़ा करने के इरादे से रूस (Russia) के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के आदेश पर रुसी आर्मी ने 24 फरवरी, 2022 को यूक्रेन में घुसपैठ करते हुए हमला कर दिया। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से रूस-यूक्रेन युद्ध अब तक का यह सबसे बड़ा युद्ध है। पुतिन का प्लान था कुछ ही दिनों में यूक्रेन पर कब्ज़ा करना। पर पुतिन का प्लान काम नहीं आया। दोनों देशों के बीच चल रहे युद्ध को एक साल से भी ज़्यादा समय बीत चुका है और अभी भी यह युद्ध जारी है। इस युद्ध में अब तक यूक्रेन के लाखों मासूम लोगों की जान जा चुकी हैं। इससे भी ज़्यादा लोग इस युद्ध में अब तक घायल हो चुके हैं। बड़ी संख्या में लोगों को अपनी जान बचाने के लिए यूक्रेन छोड़ कर जाना भी पड़ा। कई शहर भी इस युद्ध में तबाह हो गए। इतनी तबाही और नुकसान के बावजूद यूक्रेन अभी भी डटकर रूस का सामना कर रहा है। हाल ही में यूक्रेनी राष्ट्रपति ने यूरोपीय यूनियन से एक ज़रूरी बात की गुहार लगाई है।
जल्द हो गोला-बारूद की डिलीवरी
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेन्स्की ने हाल ही में यूरोपीय यूनियन के कमीशन की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन (Ursula Von Der Leyen) से मुलाकात की। साथ ही ज़ेलेन्स्की ने यूरोपीय यूनियन से एक ज़रूरी बात की गुहार भी लगाईं। ज़ेलेन्स्की ने रूस के खिलाफ युद्ध के लिए यूक्रेन को दिए जाने वाले गोला-बारूद की जल्द डिलीवरी करने के लिए कहा है।
यह भी पढ़ें- सूडान हिंसा से देश में स्थिति बेहद खराब, अब तक 7 लाख से ज़्यादा लोग विस्थापित
जल्द पलट सकता है युद्ध का पासा
एक साल से लंबे समय से चल रहे युद्ध में अब तक रुसी आर्मी की तरफ से ही हमले किए जा रहे थे। यूक्रेनी आर्मी अभी तक रक्षात्मक रणनीति से आगे बढ़ रही है। पर जल्द ही इस युद्ध का पासा पलट सकता है। यूक्रेन की आर्मी अब तक सिर्फ रक्षात्मक की रणनीति के साथ ही रुसी आर्मी को यूक्रेन के कई शहरों से बाहर खदेड़ चुकी है। कुछ दिन पहले ही यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी आर्मी की तैयारियाँ पूरी होने वाली है और जल्द ही वो जवाबी कार्रवाई शुरू करेगी। युद्ध शुरू होने के समय से ही यूक्रेन को लगातार इंटरनेशनल सपोर्ट मिल रहा है जो अभी भी जारी है। वहीं इतने लंबे समय से युद्ध की वजह से रुसी आर्मी का मनोबल भी कमज़ोर हो गया है।
पिछले कुछ दिन में रूस पर कुछ ड्रोन अटैक्स भी किए गए हैं जिनके लिए रूस ने यूक्रेन को ज़िम्मेदार ठहराया है। हालांकि यूक्रेन ने इन ड्रोन अटैक्स की ज़िम्मेदारी नहीं ली है, पर यह आने वाले समय में देखी जाने वाली यूक्रेन की जवाबी कार्रवाई का एक संकेत हो सकता है। ऐसे में अगर यूक्रेनी आर्मी आक्रामक रवैया अपनाती है तो युद्ध का पासा जल्द ही पलट सकता है।
यह भी पढ़ें- सीरिया में भूकंपों से हुआ करीब 73 हज़ार 914 करोड़ रुपये का नुकसान, भरपाई का खर्चा इससे भी ज़्यादा
Published on:
09 May 2023 05:53 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
