विदेश

यूक्रेन के NATO में शामिल होने पर सेक्रेटरी जनरल का बड़ा बयान!

Ukraine In NATO: रूस से युद्ध के बाद यूक्रेन के नाटो का मेंबर बनने की चर्चाएं और तेज़ हो गई थी। यूक्रेन लंबे समय से नाटो में शामिल होना चाहता है, पर रूस शुरू से ही इसके खिलाफ रहा है। अब हाल ही में नाटो के सेक्रेटरी जनरल ने यूक्रेन के नाटो में शामिल होने के बारे में बड़ा बयान दिया है।

2 min read
Ukraine in NATO

यूक्रेन (Ukraine) लंबे समय से नाटो का मेंबर बनना चाहता है। नाटो यानि की North Atlantic Treaty Organization, 30 देशों का एक ऐसा ग्रुप है, जिसमें 28 यूरोपीय देश और 2 नॉर्थ अमरीकी देश शामिल हैं। नाटो में शामिल जितने भी मेंबर देश हैं, सैन्य मामलों में एक-दूसरे की मदद करते हैं। इससे नाटो में शामिल छोटे देशों को काफी मदद मिलती है। इसी वजह से यूक्रेन काफी समय से नाटो में शामिल होना चाहता है, पर रूस (Russia) शुरू से इसके खिलाफ है। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध की एक बड़ी वजह यूक्रेन के नाटो में शामिल होने की इच्छा भी थी। अब हाल ही में नाटो के सेक्रेटरी जनरल ने इस बारे में एक बड़ा बयान दिया है।

क्या कहा नाटो के सेक्रेटरी जनरल ने?

नाटो के वर्तमान सेक्रेटरी जनरल जेन्स स्टोल्टनबर्ग (Jens Stoltenberg) ने हाल ही में यूक्रेन के नाटो में शामिल होने पर बड़ा बयान दिया है। स्टोल्टनबर्ग ने आज ही कहा है कि यूक्रेन लॉन्ग टर्म में नाटो का मेंबर ज़रूर बनेगा।


यह भी पढ़ें- 18 साल की उम्र तक था अनपढ़, अब बना कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में सबसे कम उम्र का अश्वेत प्रोफेसर

यूक्रेन क्यों चाहता है नाटो में शामिल होना?


यूक्रेन के नाटो में शामिल होने की इच्छा के पीछे सबसे बड़ी वजह हमेशा से ही रूस से खतरा रही है। यूक्रेन रूस से सुरक्षित रहने के लिए ही लंबे समय से नाटो में शामिल होना चाहता है। दोनों देशों की बॉर्डर एक-दूसरे से जुडी हुई है।

रूस क्यों है यूक्रेन के नाटो में शामिल होने के खिलाफ?

रूस शुरू से ही यूक्रेन के नाटो में शामिल होने के खिलाफ रहा है। दरअसल अगर यूक्रेन नाटो का मेंबर बन जाता है तो नाटो देशों की आर्मी यूक्रेन में तैनात हो जाएगी। ऐसे में बॉर्डर जुडी होने से रूस नहीं चाहता कि नाटो आर्मी रूस की बॉर्डर के आस-पास रहे।

यह भी पढ़ें- तुर्की में भूकंपों से हुआ करीब 2 लाख 81 हज़ार करोड़ का नुकसान, वर्ल्ड बैंक ने दी जानकारी

Published on:
28 Feb 2023 04:46 pm
Also Read
View All

अगली खबर