6 फरवरी, 2023 को तुर्की (Turkey) के इतिहास का सबसे खतरनाक भूकंप आया। सीरिया (Syria) में भी इसका असर देखने को मिला। इसके बाद एक और भूकंप ने तुर्की को झकझोर कर रख दिया। पहला भूकंप 7.8 की तीव्रता का रहा, तो दूसरा भूकंप 7.7 की तीव्रता का रहा। इतना ही नहीं, इन भूकंपों के बाद कई हज़ार आफ्टरशॉक्स भी आएं। इन भूकंपों से तुर्की के साथ सीरिया में भी भीषण तबाही देखने को मिली। हालांकि तुर्की में इसका असर ज़्यादा भीषण रहा। रिपोर्ट के अनुसार तुर्की में इन भूकंपों से करीब 44,370 लोगों की मौत हुई और करीब 1,08,000 लोग घायल हुए। वहीँ सीरिया में इन भूकंपों की वजह से करीब 6,760 लोगों की मौत और 14,500 लोग घायल हुए।