ईरान (Iran) में पिछले कुछ समय से काफी उथल-पुथल का माहौल चल रहा है। हाल ही में ईरान से एक और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। ईरान में स्कूली लड़कियों को स्कूल जाने से रोकने के लिए कुछ ऐसा किया जा रहा है जिसे सुनकर लोगों की रूह कांप सकती है। दरअसल ईरान में पिछले साल ईरान में 22 वर्षीय ईरानी महिला महसा अमीनी (Mahsa Amini) की तेहरान (Tehran) में पुलिस की कैद में मौत होना। महसा ने हिजाब का विरोध किया था, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था और पुलिस को ही उसकी मौत का ज़िम्मेदार माना जाता है। इसके बाद से ही पूरे ईरान में हिजाब के विरोध में प्रदर्शन ने जोर पकड़ लिया था। विरोध प्रदर्शनों को काबू में करने के लिए ईरानी सरकार को पुलिस और आर्मी तक का सहारा लेना पड़ा। कई प्रदर्शनकारियों को मौत की सज़ा और लंबी जेल की सज़ा भी दी गई। इसके बाद से ही देश में तनाव का माहौल है और इसी बीच स्कूली लड़कियों को स्कूल जाने से रोकने के खतरनाक तरीके का खुलासा हुआ है।