18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूक्रेन युद्ध के 300 दिन: राजधानी कीव पर सबसे बड़ा हमला

यूक्रेन युद्ध के 300 दिन हो जाने के बीच एक बार फिर सोमवार तड़के रूस ने राजधानी कीव पर 20 से ज्यादा ईरान निर्मित ड्रोन दागे हैं। हवाई हमले से तड़के ही शहर में सायरन बजने शुरू हो गए थे।

3 min read
Google source verification
रूस के राष्ट्रपति पुहंचे बेलारूस।

,

यूक्रेन युद्ध के 300 दिन हो जाने के बीच एक बार फिर सोमवार तड़के रूस ने राजधानी कीव पर 20 से ज्यादा ईरान निर्मित ड्रोन दागे हैं। हवाई हमले से तड़के ही शहर में सायरन बजने शुरू हो गए थे। यूक्रेनी अधिकारियों का कहना है कि हमने जवाब में 15 ड्रोन नष्ट कर दिये। तीन दिन पहले भी कीव समेत कई शहरों पर 70 से अधिक मिसाइलें छोड़ी गई थी। कीव में तीन दिन पहले भी ऐसे ही हमले किए गए थे। अधिकारियों ने इसे युद्ध की शुरुआत के बाद से कीव पर किया गया अभी तक का सबसे बड़ा हमला बताया है। कीव शहर के प्रशासन ने अपने 'टेलीग्राम' पर बताया कि राजधानी कीव के हवाई क्षेत्र में ईरान निर्मित 20 से अधिक ड्रोन देखे गए, जिनमें से कम से कम 15 को मार गिराया गया। प्रशासन ने बिना विस्तृत जानकारी दिए बताया कि एक महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे पर हमला किया गया। कीव के क्षेत्रीय गवर्नर ओलेक्सी कुलेबा ने 'टेलीग्राम' पर बताया कि कुछ बुनियादी सुविधाएं तथा मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। हमलों में कम से कम दो लोग घायल हो गए।

कीव के मेयर ने की हमलों की पुष्टि
कीव के मेयर विटाली क्लिट्सको ने 'टेलीग्राम' पर बताया कि दो जिलों शेवचनकिव्सकी और सोलोम्यंस्की में विस्फोट की आवाज सुनी गई। हालांकि उन्होंने कहा कि किसी के हताहत होने की तत्काल कोई खबर नहीं है और आपात सेवाएं मौके पर तैनात हैं।

अजोब इलाके में भी 30 से ज्यादा हमले
सशस्त्र बलों ने कहा कि राजधानी कीव रूस का प्रमुख निशाना प्रतीत होती है, लेकिन देश के अन्य इलाकों में भी हमले किए गए हैं। यूक्रेन की वायु सेना ने 'टेलीग्राम' पर बताया कि रूस द्वारा अज़ोव सागर के पूर्वी तट से दागे गए कम से कम 35 विस्फोटक ड्रोन में से 30 को तबाह कर दिया गया। यूक्रेन की सेना ने मिसाइलों और विस्फोटक ड्रोन को मार गिराने में लगातार सफलता मिलने की सूचना दी है।

बेलारूस की यात्रा पर पुतिन
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन बेलारूस की यात्रा पर हैं। यूक्रेन से जंग के बीच पुतिन की यह यात्रा काफी अहम मानी जा रही है। माना जा रहा है रूसी राष्ट्रपति पुतिन की मदद के लिए अब बेलारूस भी युद्ध का नया मोर्चा खोल सकता है।


रूस यूक्रेन युद्ध टाइम लाइन

फरवरी - 24 फरवरी को अल सुबह पूरे यूक्रेन पर मिसाइल हमलों के साथ.युद्ध की शुरुआत। सेनकिवका से कीव की ओर और क्रीमिया से खेरसॉन की ओर रूसी सेना ने जमीन के रास्ते हमला बोला। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने सुरक्षित बाहर निकालने का अमरीकी प्रस्ताव खारिज किया। खेरसोन पर रूस का कब्जा। रूस स्विफ्ट से किया गया बाहर। यूरोपीय यूनियन ने दी हथियारों समेत 4.8 अरब डॉलर की मदद।

मार्च -राजधानी कीव समेत यूक्रेन बमबारी से दहला। शरणार्थी 35 लाख के पार। 65 किमी लंबे रूसी सैनिकों के काफिला के कीव की ओर बढ़ने के दृश्य। यूक्रेन में फंसे भारतीयों को बचाने के लिए भारत का ऑपरेशन गंगा। यूएस कांग्रेस ने दी 13.6 अरब डॉलर की मदद। सैनिकों की भारी मौतों के बाद रूस ने कीव से पीछे खींचे पैर। रूस यूक्रेन में वार्ता का पहला प्रयास इस्तांबुल में विफल। बाइडेन का पौलेंड दौरा।

अप्रैल - बूचा में रूसी सैनिकों के नरसंहार की खबरें। मारियुपोल पर कब्जे की घोषणा। 14 अप्रैल को यूक्रेनी सेना ने काला सागर में रूसी बेड़े के प्रमुख युद्धपोत मस्क्वा क्रूजर को डुबोया। पूर्वी सीमा से भी रूस का हमला। रूस ने माना कि पनडुब्बी बेड़े से भी किया हमला। यूरोप ने लगाए रूस पर भारी आयात प्रतिबंध। अमरीका ने की 33 अरब डॉलर के मदद पैकेज की घोषणा।

मई - यूक्रेन की जांबाजी के सामने रूसी आक्रमण में कमजोरी के संकेत। मारियुपोल के अजवोस्टल स्टील प्लांट पर रूस का कब्जा। जेलेंस्की ने कहा - रूसी सेना ने डोनबास किया तहस नहस। अमरीका ने की 40 अरब डॉलर के नए पैकेज की घोषणा। यूरोपीय यूनियन ने छठवें राउंड के प्रतिबंध लगाए रूस पर।

जून - यूक्रेन ने दिया रूस को एम 270 मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर सिस्टम। अमरीका ने दिया हीमर रॉकेट लॉन्चर सिस्टम। यूक्रेन और मालडोवा को यूरोपीय यूनियन की सदस्यता पर सहमति। यूक्रेन सेना के मजबूत होने के संकेत।

जुलाई - रूस और यूक्रेन में यूएन के माध्यम से ब्लैक सी के जरिए अनाज निर्यात का समझौता। नाटो ने फिनलैंड और स्वीडन को दिया नाटो में शामिल होने का न्योता।

अगस्त - रूस पर यूक्रेन का पहला बड़ा हमला। क्रीमिया के सैकी में रूस के नौ युद्धक विमान नष्ट किए। ज़ैपोरिझझिया परमाणु प्लांट पर कब्जे के लिए संघर्ष। एक हमले में पुतिन के करीबी अलेक्जेंडर दुगिन की बेटी की मौत। यूक्रेन ने मनाया रूस से मुक्ति का स्वाधीनता दिवस।

सितंबर - खारकीव ओब्लास्ट के कुछ हिस्सों पर यूक्रेन ने फिर किया कब्जा। अमरीका ने की 60 करोड़ डॉलर के पैकेज की घोषणा। रूसी राष्ट्रपति ने की नागरिक सेना भर्ती की घोषणा। पुतिन द्वारा लुहांस्क, दोनेत्स्क, खेरसॉन और ज़ैपोरिझझिया को रूस का हिस्सा बनाने की घोषणा।

अक्टूबर - यूक्रेन ने कब्जाए गए क्षेत्रों को वापस लेने के लिए तेज किया अभियान। कई सफलताएं। यूएन ने बहुमत से ठुकराई रूस द्वारा यूक्रेन के 4 क्षेत्रों पर कब्जे को। 7 अक्टूबर को रूस को क्रीमिया से जोड़ने वाले पुल पर हमला। रूस ने रणनीति बदली और ड्रोन से हमले शुरू किए। बुनियादी ढांचों पर किए गए यू्क्रेन में हमले।

नवंबर - पहली बार ईरान ने माना कि उसने रूस को दिए आत्मघाती ड्रोन। रूस के द्वारा यूक्रेन में बड़े पैमाने पर किए गए ड्रोन हमले।