24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / World / रूस पर हमले के बाद ट्रंप का सपोर्ट लेने अमेरिका पहुंची यूक्रेनी टीम

रूस पर हमले के बाद ट्रंप का सपोर्ट लेने अमेरिका पहुंची यूक्रेनी टीम

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच यूक्रेनी दल अमेरिका पहुंच गया है। क्या है इसकी वजह? आइए नज़र डालते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 4 Jun 2025, 9:52 AM IST

Yuliia Svyrydenko

Yuliia Svyrydenko (Photo- Washington Post)

रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच 24 फरवरी, 2022 को शुरू हुआ युद्ध अभी भी जारी है। इस युद्ध की वजह से यूक्रेन को जान-माल का काफी नुकसान हुआ है, तो वहीं रूस को भी इस युद्ध की वजह से नुकसान हुआ है। हालांकि इसके बावजूद दोनों पक्ष पीछे नहीं हट रहे हैं। हाल ही में यूक्रेन ने रूस में दो ब्रिज को निशाना बनाया था। यूक्रेनी हमलों में 7 लोगों की मौत हो गई थी। मंगलवार को एक बार फिर यूक्रेन ने दावा किया है कि उन्होंने क्रीमिया ब्रिज को नुकसान पहुंचाया है। इसी बीच यूक्रेन की टीम, इस युद्ध में यूक्रेन के सबसे बड़े मददगार रहे देश पहुंच गया है।

अमेरिका पहुंचा यूक्रेन का प्रतिनिधिमंडल

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेन्स्की (Volodymyr Zelenskyy) का एक प्रतिनिधिमंडल अमेरिका (United States Of America) पहुंच गया है। इसके पूर्व सोमवार को इस्तांबुल में यूक्रेन और रूस के प्रतिनिधिमंडल के बीच युद्ध विराम को लेकर वार्ता असफल हो गई। यूक्रेन की तरफ से उपप्रधानमंत्री यूलिया स्विरिडेंको (Yuliia Svyrydenko) और यूक्रेनी चीफ ऑफ स्टाफ एंड्री यरमैक (Andriy Yermak) अमेरिका पहुंचे हैं। इस प्रतिनिधिमंडल में रक्षा मंत्रालय और ज़ेलेन्स्की के ऑफिस के लोग भी हैं।


यह भी पढ़ें- भारत के एक और दुश्मन का खेल खत्म, मसूद अजहर के करीबी अब्दुल अजीज़ इसर की हुई हत्या

क्या है अमेरिका दौरे का मकसद?

यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल के इस अमेरिका दौरे का क्या मकसद है, मन में यह सवाल आना स्वाभाविक है। यूक्रेन का प्रतिनिधिमंडल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की टीम के साथ यूक्रेनी डिफेंस के लिए समर्थन, रूस के खिलाफ प्रतिबंधों और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करने के लिए कई बैठकें करेगा। यूक्रेन के पुनर्निर्माण के लिए निवेश कोष की स्थापना पर समझौते पर भी चर्चा होगी। यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल इन मुद्दों पर ट्रंप का सपोर्ट चाहता है।

यह भी पढ़ें- सेना ने किया घुसपैठ की कोशिश को नाकाम, माली में 14 आतंकियों को मार गिराया