दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं की लिस्ट में चीन (China) का नाम दूसरा नंबर पर आता है। अमेरिका (United States Of America) के बाद चीन की अर्थव्यवस्था दुनिया में सबसे बड़ी है। पर दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होने के बावजूद चीन एक बड़ी समस्या से जूझ रहा है। पिछले दो साल में चीन की अर्थव्यवस्था पर मार पड़ी है। अर्थव्यवस्था पर पड़ी इस मार का असर देश में रोजगार पर भी पड़ा है। इस वजह से देश में बेरोजगारी (Unemployment) बढ़ी है। यूँ तो चीन दावा करता है कि देश में बेरोजगारी की समस्या नहीं है, लेकिन यह सही नहीं है। बेरोजगारी की मार से चीन अछूता नहीं है और देश की आबादी का एक बड़ा हिस्सा बेरोजगार है।