12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीबीसी दफ्तरों पर आयकर सर्वे मामले पर बोला अमेरिका, लोकतंत्र को मजबूत करता है मुक्त प्रेस

BBC Income Tax Survey एक एजेंसी के अनुसार, दिल्ली और मुंबई में बीबीसी के दफ्तरों में दूसरे दिन बुधवार को भी इनकम टैक्स सर्वे जारी है। मंगलवार को इस मामले पर अमेरिका ने अपनी प्रतिक्रिया में कहाकि, जानकारी है, लोकतंत्र को मजबूत करता है मुक्त प्रेस।

2 min read
Google source verification
us.jpg

बीबीसी दफ्तरों पर आयकर सर्वे मामले पर बोला अमेरिका, लोकतंत्र को मजबूत करता है मुक्त प्रेस

BBC Income Tax Survey बीबीसी के दिल्ली और मुंबई स्थित आफिस में 14-15 फरवरी की रात तक आयकर विभाग का सर्वे जारी रहा। और एक एजेंसी के अनुसार, दिल्ली और मुंबई में बीबीसी के दफ्तरों में दूसरे दिन बुधवार को भी इनकम टैक्स सर्वे जारी है। इस मामले में संयुक्त राज्य अमेरिका ने भी अपनी राय रखी। IT सर्वे पर अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहाकि, हम भारतीय कर अधिकारियों द्वारा दिल्ली में BBC कार्यालयों की तलाशी के बारे में जानते हैं। मैं और अधिक व्यापक रूप से कहूंगा कि, हम दुनियाभर में स्वतंत्र प्रेस के महत्व का समर्थन करते हैं। बीबीसी पर इंटरनेशनल टैक्स में गड़बड़ी का आरोप है। वाशिंगटन में अमेरिका के विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने दैनिक प्रेस ब्रीफिंग में एक सवाल के जवाब में कहा, इस खोज के विवरण के लिए मुझे आपको भारतीय अधिकारियों के पास भेजने की आवश्यकता होगी। इस कार्रवाई से परे, मानवाधिकारों के रूप में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और धर्म या विश्वास की स्वतंत्रता का महत्व, जो दुनियाभर में लोकतंत्र को मजबूत करने में योगदान देता है, उसे हाईलाइट करना जारी रखेंगे। ये सार्वभौमिक अधिकार दुनियाभर के लोकतंत्रों की आधारशिला हैं। प्राइस ने आगे कहा, हम इन खोजों के तथ्यों से अवगत हैं, लेकिन मैं निर्णय देने की स्थिति में नहीं हूं।

जानकारी लेने के बाद वापस होंगी जब्त वस्तुएं

सूत्रों के अनुसार बीबीसी के दफ्तर में जांच के दौरान कार्यालय में मौजूद सभी कर्मचारियों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए थे। साथ ही अकाउंट डिपार्टमेंट में रखे कम्प्यूटर को भी स्कैन किया गया। सूत्रों के अनुसार, बताया जा रहा है कि, जरूरी जानकारी एकत्र करने के बाद सभी चीजें लोगों को हैंडओवर कर दी जाएंगी।

बीबीसी की तारीफ कर रहे पीएम मोदी,पुराना वीडियो रिलीज

बीबीसी के दिल्ली और मुंबई ऑफिस पर आयकर विभाग की कार्रवाई के लिए कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पीएम मोदी का एक पुराना वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह बीबीसी की तारीफ कर रहे हैं।

आईटी सर्वे पूरा होने पर देंगे जानकारी : अनुराग ठाकुर

बीबीसी कार्यालयों में आईटी सर्वेक्षणों की प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने निंदा की। इस मामले में प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि, जब आईटी का यह सर्वे पूरा हो जाएगा, हम आपको वह सारी जानकारी विस्तार से देंगे।

यह भी पढ़े - FB- BBC के दफ्तर में IT की तलाशी, कांग्रेस बोली- आलोचना से डरी सरकार, BJP बोली- बीबीसी सबसे भ्रष्ट संस्था