
Donald Trump and Mojtaba Khamenei
अमेरिका (United States of America) और ईरान (Iran) के बीच बातचीत जारी है। दोनों देशों के बीच पाकिस्तान (Pakistan) के ज़रिए बातचीत हो रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है। बातचीत के बावजूद अभी तक दोनों देशों के बीच डील नहीं हुई है, जिससे तनाव भी बरकरार है। इसी बीच अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने एक बड़ा बयान दिया है।
ट्रंप की सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार अमेरिका और ईरान के बीच जल्द ही डील हो सकती है। उन्होंने लिखा, "मैं व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में हूं जहाँ अभी-अभी हमारी सऊदी अरब के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद, संयुक्त अरब अमीरात राष्ट्रपति के मोहम्मद बिन ज़ायेद अल नाहयान, कतर के अमीर तमीम बिन हमद बिन खलीफ़ा अल थानी, प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान बिन जसीम बिन जाबेर अल थानी और मंत्री अली अल-थवादी, पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर, तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी, जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला द्वितीय और बहरीन के राजा हमद बिन ईसा अल खलीफ़ा के साथ एक बहुत अच्छी बातचीत हुई। यह बातचीत ईरान के साथ शांति से जुड़े एक समझौता ज्ञापन (MOU) से संबंधित सभी मामलों पर हुई। एक समझौते पर लगभग बातचीत पूरी हो चुकी है, जिसे अमेरिका, ईरान और सूची में शामिल अन्य विभिन्न देशों के बीच अंतिम रूप दिया जाना बाकी है। इसके अलावा मेरी इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ भी बातचीत हुई, जो कि उसी तरह बहुत अच्छी रही। इस समझौते के अंतिम पहलुओं और विवरणों पर अभी चर्चा चल रही है, और जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी।"
ट्रंप ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि ईरान के साथ डील के तहत होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) को खोल दिया जाएगा। दोनों देशों के बीच डील होने से युद्ध का स्थायी अंत भी हो जाएगा।
ट्रंप की इस सोशल मीडिया पोस्ट पर ईरान की तरफ से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आ गई है। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई (Esmaeil Baghaei) ने पुष्टि की है कि दोनों देशों के बीच डील को फाइनल करने पर काम चल रहा है।
Updated on:
24 May 2026 08:31 am
Published on:
24 May 2026 06:47 am
