9 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमेरिका में टेक वर्कर ने की पत्नी की हत्या, 9 महीने बाद वारदात का खुलासा

US Murder Case: अमेरिका में अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में एक 30 साल के भारतीय टेक प्रोफेशनल को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि ये गिरफ्तारी हत्या के 9 महीने बाद हुई है।
2 min read
Google source verification
Indian Tech Worker

photo source- X

US Murder Case: अमेरिका में अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में एक 30 साल के भारतीय टेक प्रोफेशनल को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि ये गिरफ्तारी हत्या के 9 महीने बाद हुई है। बताया जा रहा है टेक वर्कर की पत्नी को उसके विवाहेत्तर संबंधों की जानकारी हो गई। जिसके बाद आरोपी ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस के अनुसार, अविनाश नार्ने ने अपनी पत्नी राजिता सबिनेनी का गला घोंटकर हत्या कर दी थी और पिछले साल अक्टूबर में क्राइम सीन ऐसा तैयार किया जैसे कोई और घटना हुई हो।

यह है पूरा मामला

27 अक्टूबर, 2025 को, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंजीनियर नार्ने ने पुलिस को फोन करके बताया कि उनकी पत्नी बाथरूम में बंद हैं और बाहर नहीं आ रही हैं। जब पुलिस ने बाथरूम का दरवाजा तोड़ा, तो उन्हें सबिनेनी ​संदिग्ध हालत में मिलीं। अधिकारियों ने उन्हें घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया। पूछताछ के दौरान, नार्ने ने शुरू में पुलिस को गुमराह करता रहा कि वह 27 अक्टूबर को कुछ काम से अपार्टमेंट से बाहर गया हुआ था।

जब वह लगभग 40 मिनट बाद घर लौटा, तो उन्होंने अपनी पत्नी को बाथरूम में बंद पाया। अधिकारियों को नार्ने के बाहर रहने के दौरान घर में किसी और के जबरन घुसने का कोई ठोस सबूत नहीं मिला। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सबिनेनी की मौत को हत्या होना साबित हुआ। रिपोर्ट में कहा कि मौत की वजह गला घोंटे जाने के कारण दम घुटने से हुई थी।

प्रेमी की शादी में शामिल हुई गर्लफ्रेंड

पुलिस की जांच में पता चला कि नार्ने का भारत में एक महिला के साथ बीते कई वर्षों से संबंध थे। नार्ने की शादी 5 जून, 2025 को सबिनेनी से तय हो गई। अधिकारियों ने बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड उसकी शादी में भी शामिल हुई थी।

भारत में गर्लफ्रेंड को भेजे पत्नी के शव के फोटो

आरोप है कि आरोपी नार्ने ने घटना वाले दिन अपनी गर्लफ्रेंड को कम से कम चार बार फोन किया था। इनमें से एक कॉल उस समय भी किया गया था जब उसने पुलिस को बताया था कि वह बंद बाथरूम को खोलने की कोशिश कर रहा था। जांच में आरोपी की ओर से अपनी पत्नी के शव की तस्वीर भी अपनी गर्लफ्रेंड को भेजने का भी खुलासा हुआ।

कोल्डड्रिंक में ​मिलाया संदिग्ध पदार्थ

पुलिस के अनुसार जांच में मृतका सबिनेनी के नार्ने को भेजे गए टेक्स्ट मैसेज भी मिले, जिनमें उसने कई बार शिकायत की थी कि नार्ने ने उसके लिए जो ड्रिंक बनाई थी, उसका स्वाद कड़वा था। अपनी मौत के दिन, उसने अपने पति को मैसेज कर इस बारे में बताया था।