
Joe Biden and Volodymyr Zelenskyy
रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के आदेश पर 24 फरवरी 2022 को शुरू हुआ युद्ध 33 महीने से भी ज़्यादा समय बीतने के बावजूद जारी है। इतने समय के बाद भी रूस को इस युद्ध भी जीत नहीं मिली है। हालांकि रूस की सेना ने यूक्रेन में काफी तबाही मचाई है और जान-माल का नुकसान भी किया है, पर फिर भी कब्ज़ा नहीं कर पाई। रूस की सेना को भी इस युद्ध में काफी नुकसान हुआ है। लगातार मिल रहे इंटरनेशनल सपोर्ट की वजह से यूक्रेन की सेना डटकर रूस की सेना का सामना कर रही है और उन्हें यूक्रेन के कई इलाकों से खदेड़ भी दिया है। इस युद्ध में यूक्रेन की कुछ देशों ने काफी मदद की है जिनमें सबसे आगे अमेरिका (United States Of America) रहा है। अब एक बार फिर अमेरिका यूक्रेन की मदद के लिए आगे आया है।
यूक्रेन की मदद के लिए अमेरिका ने 500 मिलियन डॉलर्स की सैन्य सहायता का ऐलान किया है। भारतीय करेंसी में इसकी वैल्यू करीब 4.2 हज़ार करोड़ रुपये है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) ने इस फैसले को ग्रीन सिग्नल दिया है, जिसकी जानकारी अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने दी है। इस नए सैन्य सहायता पैकेज के तहत अमेरिका की तरफ से यूक्रेन को कई घातक हथियार दिए जाएंगे, जिससे रूस के खिलाफ जंग में यूक्रेन को मदद मिलेगी।
Published on:
13 Dec 2024 12:45 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
