US citizen deported to Brazil: अमेरिका से ब्राज़ील निर्वासित की गई दो साल की बच्ची मैनू अब ब्राज़ील में बिना नागरिकता, स्कूल या स्वास्थ्य सेवा के संघर्ष कर रही है। मैनू अमेरिकी नागरिक है, लेकिन उसके माता-पिता अवैध प्रवासी थे जिन्हें फ़रवरी 2025 में देश से निकाला (US citizen deported) गया। बच्ची को उनके साथ भेजा गया (American child deportation), जिससे वह एक “स्टेटलेस” (बिना कानूनी मान्यता वाला) जीवन जीने को मजबूर हो गई। जानकारी के अनुसार अमेरिका में जन्मी 2 वर्षीय बच्ची, एमानुएली "मैनू" बोरगेस सैंटोस, को फरवरी 2025 में अपने अवैध प्रवासी माता-पिता के साथ फ्लोरिडा से ब्राजील निर्वासित कर दिया गया। मैनू अमेरिकी नागरिक है, अब ब्राजील में बिना नागरिकता या निवास अधिकारों (Brazil immigration case) के जीवन जी रही है। वह एक अस्थायी पर्यटक वीज़ा पर है, जो जल्द ही समाप्त हो रहा है, और उसे सार्वजनिक स्वास्थ्य देखभाल या शिक्षा जैसी बुनियादी सेवाओं तक पहुंच नहीं है।