14 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘दुश्मन ने सोचा भी नहीं होगा ऐसा वार करेंगे’, ईरान ने दी धमकी, फिर शुरू हुआ युद्ध तो घातक होंगे परिणाम

US-Iran-War: ईरान ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर युद्ध जारी रहता है तो वह नई सैन्य क्षमताओं के साथ वार करेगा। वहीं दूसरी तरफ अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी के लिए मिडिल ईस्ट में 15 से ज्यादा जहाज तैनात कर दिए है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Himadri Joshi

Apr 14, 2026

Iran-Israel-America War

Iran-Israel-America War(AI Image-ChatGpt)

US-Iran-War: मिडिल ईस्ट में लंबे समय से चल रहा तनाव अब और खतरनाक मोड़ लेता दिख रहा है। ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच बढ़ती सैन्य गतिविधियां क्षेत्रीय स्थिरता के लिए चुनौती बन गई हैं। इसी बीच ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) ने स्पष्ट संकेत दिया है कि अगर युद्ध जारी रहता है तो वह अपनी नई सैन्य क्षमताओं का प्रदर्शन करेगा। यह बयान ऐसे समय आया है जब कूटनीतिक प्रयास विफल होते नजर आ रहे हैं और समुद्री मार्गों पर भी तनाव तेजी से बढ़ रहा है।

ईरान ने पूरी सैन्य ताकत इस्तेमाल करने की चेतावनी दी

IRGC के प्रवक्ता हुसैन मोहब्बी सईद ने कहा कि देश ने अभी तक अपनी पूरी सैन्य ताकत का इस्तेमाल नहीं किया है। उनका बयान था कि अगर युद्ध जारी रहता है तो ऐसी क्षमताएं सामने लाई जाएंगी जिनका दुश्मन को कोई अंदाजा नहीं है। इस बयान को क्षेत्र में शक्ति प्रदर्शन के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। ईरान लगातार अपने मिसाइल सिस्टम, ड्रोन तकनीक और आधुनिक हथियारों को मजबूत करने में लगा हुआ है, जिससे उसकी आक्रामक और रक्षात्मक दोनों क्षमताएं बढ़ी हैं।

ईरानी सेना के पास पर्याप्त हथियार और गोला-बारूद - रक्षा मंत्रालय

ईरान के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता रेजा तलाएनिक ने बताया कि देश की सैन्य क्षमताएं लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि पर्याप्त मिसाइल, ड्रोन, हथियार और गोला-बारूद के साथ सेना भविष्य में किसी भी ऑपरेशन के लिए तैयार है। इससे साफ है कि ईरान न केवल अपनी रक्षा बल्कि संभावित जवाबी कार्रवाई के लिए भी पूरी तरह तैयार है। वहीं दूसरी तरफ अमेरिका भी ईरान को घातक परिणाम भुगतने की चेतावनी दे चुका है। हाल ही में अमेरिका ने ईरानी बंदरगाहों और तटीय क्षेत्रों की नाकाबंदी के लिए कम से कम 15 युद्धपोत तैनात किए है जिससे हालात और गंभीर हो गए हैं।

अमेरिका ने ईरानी जहाज नष्ट करने की चेतावनी दी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कोई ईरानी जहाज अमेरिकी नाकाबंदी के करीब आता है तो उसे तुरंत नष्ट कर दिया जाएगा। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की नौसेना को भारी नुकसान पहुंच चुका है। ईरान के विदेश मंत्रालय ने इस कार्रवाई को को वैश्विक अर्थव्यवस्था के खिलाफ बताया है। इस तरह के बयानों से क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है। विशेषज्ञ मानते हैं कि अगर दोनों पक्ष पीछे नहीं हटे तो यह टकराव बड़े युद्ध में बदल सकता है।