
फेंटानिल से निपटारे के लिए ट्रंप ने लगाई गुहार (ANI)
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प (Donald Trump) ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jinping) से आग्रह किया है कि वे फेंटानिल ड्रग (Fentanyl Drug) के तस्करों को मौत की सजा दें और जब तक वे यह नहीं करते हैं तब तक चीन पर 20 फीसदी टैरिफ (Tariff) रहेगा। इसके पहले ट्रंप ने कनाडा पर भी 35 फीसदी टैरिफ का कारण बताते हुए कहा था कि यहां से तस्करी होकर फेंटानिल अमेरिका पहुंच रही है, लेकिन कनाडा इसको रोकने के लिए कुछ नहीं कर रहा। आखिर क्या है, फेंटानिल - जिसकी वजह से ट्रंप इतने खपा हैं।
फेंटानिल एक शक्तिशाली सिंथेटिक ओपिओइड दर्द निवारक है, जो हेरोइन से 50 गुना और मॉर्फिन से 100 गुना ज्यादा असरदार होता है। इसकी सिर्फ दो मिलीग्राम (एक पेंसिल की नोक के बराबर) भी जानलेवा हो सकती है। अवैध रूप से बनाए गए फेंटानिल को अक्सर नकली गोलियों या हेरोइन जैसी दवाओं में मिलाया जाता है, जिससे आकस्मिक ओवरडोज हो जाता है।
यह एक गंध रहित और तरल द्रव है। इसे आसानी से अन्य नशीले पदार्थ में मिलाया जा सकता है। इसकी ओवरडोज के कारण कारण अकेले 2024 में अमेरिका में 112,000 से अधिक मौतें हुईं हैं। जबकि 2023 में इससे 70 हजार से ज्यादा मौतें हुईं। जिससे यह अमेरिका में 45 वर्ष से कम आयु के वयस्कों की मृत्यु का नंबर 1 कारण बन चुका है। इसको आमतौर पर अवैध रूप से चीन और मैक्सिको की प्रयोगशालाओं से तस्करी कर लाया जा रहा है।
काश पटेल के अनुसार, फेंटानिल तस्करी से निपटने के लिए अमेरिका और भारत एक-साथ मिलकर काम कर रहे हैं। पटेल ने एक इंटरव्यू में कहा था कि भारत फेंटेनाइल का उपभोक्ता नहीं है, लेकिन इसे चीनी तस्करों द्वारा भारत के रास्ते मेक्सिको के ड्रग कार्टेल के जरिए अमेरिका पहुंचाया जाता है।
Updated on:
18 Jul 2025, 9:07 AM IST
Published on:
18 Jul 2025, 9:05 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.