6 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Venezuela Double Earthquakes: मरने वालों की संख्या पहुंची 3,342, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Double Earthquakes In Venezuela: वेनेज़ुएला में आए डबल भूकंपों की वजह अब तक मरने वालों की संख्या 3,342 पहुंच चुकी है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Jul 07, 2026

Double Earthquakes in Venezuela

डबल भूकंपों ने वेनेज़ुएला में मचाई तबाही (Photo - Washington Post)

वेनेज़ुएला (Venezuela) में भारतीय समयानुसार 25 जून (लोकल समयानुसार 24 जून) को आए 7.2 और 7.5 तीव्रता के डबल भूकंपों (Double Earthquakes) की वजह से देश में मरने वालों की संख्या में इजाफे का सिलसिला अभी भी थमा नहीं है। भूकंपों की वजह से जान-माल का भारी नुकसान हुआ और अब एक बार फिर मृतकों की संख्या बढ़ गई है। वेनेज़ुएला में आए डबल भूकंपों की वजह से मरने वालों की संख्या 3,342 पहुंच चुकी है, जिसकी पुष्टि सरकार ने की है। अभी यह आंकड़ा और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

कितने लोग हुए घायल?

सरकारी आंकड़ों के अनुसार वेनेज़ुएला में आए डबल भूकंपों की वजह से घायलों की संख्या बढ़कर 16,740 हो गई है। घायलों की संख्या अभी और बढ़ने की आशंका बनी हुई है। इनमें से कई घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

वेनेज़ुएला में भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी हैं। कई वजहों से इसमें परेशानी आ रही है। अभी भी करीब 50,000 लोग लापता बताए जा रहे हैं। इनमें से कई लोगों के अभी भी मलबे के नीचे फंसे होने की आशंका है क्योंकि भूकंप की वजह से तबाह हुई इमारतों का मलबा अभी भी पूरी तरह से नहीं हटाया जा सका है।

रेस्क्यू ऑपरेशन में किन परेशानियों का करना पड़ रहा है सामना?

वेनेज़ुएला में भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशनों में कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तेल के भंडार होने के बावजूद वेनेज़ुएला में फ्यूल देखने को मिल रहा है। इस वजह से भारी मशीन चलाने के लिए पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल-डीज़ल की उपलब्धता नहीं होने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन की रफ्तार पर असर पड़ रहा है। ऐसे में कई जगह जनता को अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को ढूंढने के लिए अपने हाथों से मलबा हटाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। कई लोग बिना उचित उपकरणों के खुदाई कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि सरकारी प्रतिक्रिया धीमी और अपर्याप्त है। कई देशों ने इस मुश्किल समय में वेनेज़ुएला को मदद भेजी है, जिसमें रेस्क्यू टीमें भी शामिल हैं, फिर भी रेस्क्यू ऑपरेशन काफी धीमे चल रहे हैं। बिजली कटौती की वजह से भी रेस्क्यू ऑपरेशन में परेशानी आ रही है।