8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विदेश

Video: पाकिस्तान में कांपी धरती, उत्तर भारत में भी कई जगह महसूस किए गए भूकंप के झटके

Earthquake in Pakistan:

Google source verification

Earthquake in Pakistan: पाकिस्तान में बुधवार को मध्यम भूकंप के झटके महसूस किए गए,जिनकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.8 मापी गई। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में भी भूकंप के झटके महसूस किये गये। पाकिस्तन में भूकंप (Earthquake in Pakistan) की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.8 दर्ज की गई और भूकंप के झटके दोपहर 12.58 बजे महसूस किए गए। इसका केंद्र इस्लामाबाद से 359 किमी दक्षिण पश्चिम, पाकिस्तान में अमृतसर से 415 किमी पश्चिम में 31.25 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 70.52 डिग्री दक्षिण अक्षांश पर पृथ्वी की सतह से 33 किमी की गहराई पर था। पाकिस्तान में आए भूकंप का असर भारत में भी देखने को मिला। राजधानी दिल्ली और चंडीगढ़ के आसपास के इलाकों समेत उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों में भी भूकंप के झटके महसूस किये गये। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी। दोनों देशों में भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।