17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Viral Video: भारत में मुसलमानों पर हमला ? बिल्कुल नहीं, महिला के गिरने का वीडियो इस मुस्लिम देश का है

Viral Video Misinformation: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो हो रहा एक वीडियो भारत में मुस्लिम महिला पर हमला बताया जा रहा है, लेकिन असल में यह बांग्लादेश के ढाका का पुराना क्लिप है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

MI Zahir

Nov 28, 2025

Viral Video Misinformation

मुस्लिम महिला पर हमले का वीडियो भारत का नहीं। (फैक्ट फोटो: पत्रिका)

Viral Video Misinformation: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video India) हो रहा है, जिसमें एक बुर्का पहनी हुई महिला सड़क पर गिरते हुए दिख रही है। कई लोग इसे “भारत में मुस्लिम महिलाओं पर हमला” बता रहे हैं, लेकिन फैक्ट चेक (Bangladesh Fact Check) में सच कुछ और ही सामने आया है। यह वीडियो बांग्लादेश का है और इसका भारत से कोई लेना-देना नहीं (Muslim Attack Misinformation)। फिर भी लाखों लोग इसे सच मान कर भड़क रहे हैं।

आखिर कैसे फैली ऐसी अफवाह ?

दरअसल 26 नवंबर 2025 को X (ट्विटर) यूजर @Muslims_2025 ने यह क्लिप शेयर की और लिखा, “भारत में मुसलमानों पर हमले जारी हैं, भारतीय अधिकारियों से मुस्लिम समुदाय की सुरक्षा की अपील करते हैं।” यह पोस्ट अब तक 3.6 लाख से ज्यादा बार देखी जा चुकी है।

एक ने शेयर किया, दूसरे ने सोचे समझे बिना शेयर किया

इसी दिन समाजवादी पार्टी के कथित छात्र नेता परमानंद आजमगढ़ी (@parmanandyadavv) ने भी यही वीडियो पोस्ट किया और लिखा, “सनातनी लोग मुस्लिम महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं, संविधान सबको बराबरी का हक देता है।” उनकी पोस्ट को भी 3.7 लाख व्यूज मिल चुके हैं। इसके अलावा सैकड़ों अकाउंट ने इसे भारत की घटना बता कर शेयर किया है।

सच क्या है? फैक्ट चेक में खुलासा हो गया

वीडियो को ध्यान से देखने पर बैकग्राउंड में एक बोर्ड दिखता है। उस पर बंगाली में लिखा है – “মাদ্রাসাতুল এহসান আল-ইসলামিয়া” यानि मदरसातुल एहसान अल-इस्लामिया। गूगल करने पर पता चला कि यह मदरसा बांग्लादेश के ढाका शहर के कल्याणपुर, मीरपुर इलाके में है। फेसबुक पेज पर भी यही पता लिखा हुआ है।

ढाका की कंपनी का ट्रक, भारत में ऐसे ट्रक नहीं होते

इस वीडियो में जो नीले रंग का ट्रक दिख रहा है, वह चीनी कंपनी JAC मोटर्स का है। भारत में JAC के ट्रक नहीं बिकते, लेकिन बांग्लादेश में एनर्जीपैक कंपनी इनकी आधिकारिक डिस्ट्रीब्यूटर है। ट्रक की नंबर प्लेट पर बंगाली अक्षरों में “মেট্রো” (मेट्रो) लिखा हुआ दिख रहा है, जो ढाका की गाड़ियों में आम है। ढाका मीरपुर मोटर्स के यू ट्यूब वीडियो से तस्वीर मिला कर देखने पर बिल्कुल वही ट्रक मिलता है। यानि सारे सुबूत चीख-चीख कर बता रहे हैं – यह घटना बांग्लादेश की है, भारत की नहीं है। इस तरह के फेक वीडियो को आधार बना कर देश में वैमनस्य पैदा करने की कोशिश की जा रही है। वहीं सामाजिक और धर्म निरपेक्ष ताना बाना तोडने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है।

लोगों की प्रतिक्रिया और आगे क्या ?

बिना सोचे समझे और बिना जांच किए ऐसे वीडियो पर भरोसा करने से देश की छवि को नुकसान हो रहा है। अफसोस कि कुछ लोग अभी भी बहुत गुस्से में हैं, तो कई यूजर्स ने फैक्ट चेक पोस्ट कर के कहा, “फिर वही फेक न्यूज!” अब #FakeVideo और #BangladeshVideo ट्रेंड कर रहा है। आगे X प्लेटफॉर्म ऐसे अकाउंट्स पर कार्रवाई कर सकता है। साथ ही हमें भी सबक लेना चाहिए – बिना जांचे कुछ भी शेयर न करें। आखिर में एक बात साफ है – यह वीडियो भारत में मुस्लिम महिलाओं पर कथित हमले का सुबूत नहीं है, बल्कि सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे झूठ का ताजा उदाहरण है।