Viral Video: इन दिनों पूरे देश में नवरात्रि बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है, जगह-जगह माता की चौकी सज रही है, जागरण हो रहे हैं, डांडिया, गरबा का आयोजन किया जा रहा है। वहीं सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जो नवरात्रि के दौरान का ही है। दरअसल ये वी़डियो पाकिस्तान (Pakistan) के कराची का है। वहां पर नवरात्रि को लेकर आयोजन किया गया है। खास बात ये है कि इस आयोजन में अच्छी खासी भीड़ है, हलवा-पूड़ी-सब्जी सब बांटा जा रहा है।