
Vladimir Putin with Kim Jong Un
नॉर्थ कोरिया (North Korea) के तानाशाह राष्ट्रपति किम जोंग उन (Kim Jong Un) मंगलवार को रूस (Russia) पहुंचे। 4 साल में अपने पहले विदेश दौरे पर गए किम ने रूस के इस दौरे के दौरान वहाँ के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) से करीब 2 घंटे तक मीटिंग की और कई अहम विषयों पर बातचीत की। अमूर ओब्लास्ट (Amur Oblast) के वोस्तोचनी कोस्मोड्रोम (Vostochny Cosmodrome) स्पेसपोर्ट में दोनों लीडर्स ने मीटिंग की। इस मीटिंग के बाद किम ने पुतिन को नॉर्थ कोरिया आने का आमंत्रण भी दिया।
पुतिन ने किया किम का आमंत्रण स्वीकार
पुतिन ने किम के नॉर्थ कोरिया आने के आमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। किम ने पुतिन को आमंत्रण देते हुए उनकी सुविधानुसार नॉर्थ कोरिया आने का आमंत्रण दिया और पुतिन ने इसे खुशी से स्वीकार कर लिया।
पुतिन और किम की मीटिंग में क्या हुई चर्चा?
पुतिन और किम ने करीब 2 घंटे तक मीटिंग की और कई अहम विषयों पर चर्चा की। दोनों लीडर्स ने रूस और नॉर्थ कोरिया के संबंधों में मज़बूती लाने के साथ ही रूस-यूक्रेन युद्ध पर भी चर्चा की। इस मीटिंग में किम ने यह साफ कर दिया कि वह हमेशा रूस का साथ देंगे। इस बात से किम ने इस बात का इशारा भी दे दिया कि यूक्रेन के खिलाफ युद्ध के लिए वह रूस को हथियारों की सप्लाई करेंगे। अमेरिका की तरफ से पहले ही इस बात की संभावना जताई गई थी और अब किम ने इनडायरेक्टली इस पर मुहर भी लगा दी है। साथ ही किम ने यह भी कहा कि दोनों की यह मीटिंग रूस और नॉर्थ कोरिया के संबंधों को मज़बूत करने के लिए मीट का पत्थर साबित होगी।
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान में चुनावी तारीख का हुआ ऐलान, 6 नवंबर को होगी सियासी जंग
Published on:
14 Sept 2023 11:22 am
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
