21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Russia: जिस खिलाड़ी ने देश का किया नाम रोशन, अब उसे पुतिन ने घोषित किया आतंकी

रूस ने अपने ही देश के शतंरज के खिलाड़ी गैरी कास्परोव को आंतकी घोषित कर दिया है। कास्परोव राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के कट्टर आलोचकों में से एक थे। रूस की इस कार्रवाई को अब एलेक्सी नवलनी केस से जोड़कर देखा जा रहा है।

2 min read
Google source verification
Vladimir Putin And Garry Kasparov

Vladimir Putin And Garry Kasparov

Russia: विदेशी मामलों के कई जानकार कहते हैं कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन (Vladimir Putin) के साथ दुश्मनी किसी को भी बहुत महंगी पड़ती है। जो अब सच होती दिख रही हैं। पहले वैगनर ग्रुप के प्रमुख येवेगिनी प्रिगोझिन, फिर विपक्ष के नेता एलेक्सी नवलनी और अब रूस के शतंरज खिलाड़ी गैरी कास्परोव इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं। फर्क सिर्फ इतना है कि कास्परोप ज़िंदा हैं। लेकिन रूस ने उन्हें अब अपने ही देश में आतंकी घोषित कर दिया है और आतंकियों की लिस्ट में डाल दिया है।

पुतिन के कट्टर आलोचक हैं कास्परोव

गैरी कास्परोव (Garry Kasparov) को रूस की संचालित रोसफिनमोनिटरिंग एजेंसी ने उन्हें आतंकियों की लिस्ट में डाला है। लंबे समय से कास्परोप राजनीति में सक्रिय हो गए थे, वे लगातार रुस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के खिलाफ बयान दे रहे थे उनकी आलोचना कर रहे थे, प्रिगोझिन और नवलनी की मौत पर भी उन्होंने पुतिन को ही दोषी ठहराया था।

युद्ध में यूक्रेन का किया समर्थन

यूक्रेन से युद्ध के दौरान भी उन्होंने यूक्रेन (Ukraine) का समर्थन किया था और पश्चिमी देशों के लिए बयान दिया था कि उन्हें यूक्रेन की हरसंभव मदद करनी चाहिए। ऐसी कई रिपोर्ट्स कहती हैं कि पुतिन की आलोचना के ही चलते उन्हें अपना देश रूस भी छोड़ना पड़ा था और अमेरिका में रहना पड़ा था। 2016 में वो रूस से अमेरिका चले गए थे।

नवलनी की तरह होगा हाल!

जानकारों का कहना है कि कास्परोव (Garry Kasparov) को आतंकी घोषित करने के बाद हो सकता है कि अब उन्हें भी रूस की जेल में डाल दिया जाए, जैसे एलेक्सी नवलनी को डाला था। हालांकि कास्परोव इस समय अमेरिका में हैं, अब रूस उन पर किस तरह की कार्रवाई करता है, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

ये भी पढ़ें- Israel-Palestine War: चीन ने फिलिस्तीन के लिए UN की स्थाई सदस्यता की उठाई मांग