
Russian President Vladimir Putin
रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच 24 फरवरी, 2022 को युद्ध शुरू हुआ था। रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने यूक्रेन पर कब्ज़ा करने के इरादे से अपनी सेना को यूक्रेन पर हमला करने का आदेश दे दिया था और तभी से इस जंग की शुरुआत हो गई थी। इस युद्ध को 21 महीने पूरे होने वाले हैं और पिछले 21 महीनों में रूस को यूक्रेन पर कब्ज़ा करने में कामयाबी नहीं मिली है। हालांकि इस युद्ध की वजह से यूक्रेन को जान-माल का भारी नुकसान हुआ है, पर रूस और रुसी सेना को भी इस युद्ध की भारी कीमत चुकानी पड़ी है। लगातार मिल रहे इंटरनेशनल सपोर्ट की वजह से यूक्रेन अभी भी डटकर रूस का सामना कर रहा है। हाल ही में रुसी राष्ट्रपति पुतिन ने इस युद्ध के बारे में एक बड़ा बयान दिया है।
शांति वार्ता के लिए तैयार
22 नवंबर को भारत के पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में G20 लीडर्स ने G20 Virtual Summit में हिस्सा लिया। इस दौरान सभी ने अलग-अलग विषयों पर चर्चा की। इस G20 Virtual Summit में रुसी राष्ट्रपति पुतिन भी शामिल हुए और रूस-यूक्रेन युद्ध पर भी बात की। पुतिन ने इस दौरान सभी से कहा कि वह रूस-यूक्रेन युद्ध में शांति वार्ता के लिए तैयार हैं। पुतिन ने यह भी कहा कि इस युद्ध में यूक्रेन पब्लिकली शांति वार्ता से पीछे हटा।
G20 लीडर्स से की अपील, युद्ध को रोकने के लिए ढूंढे रास्ता
पुतिन ने G20 Virtual Summit में G20 लीडर्स से एक अपील भी की। पुतिन ने यूक्रेन में चल रहे युद्ध को ट्रैजेडी बताते हुए G20 लीडर्स से इस युद्ध को रोकने के लिए रास्ता ढूंढने के लिए कहा।
Published on:
23 Nov 2023 10:17 am
