
यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की (फाइल फोटो - आईएएनएस)
Volodymyr Zelenskyy Death Rumor: रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। इस पोस्ट में दावा किया गया कि रूसी हवाई हमले में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की की मौत हो गई है। हालांकि इस दावे की किसी भी आधिकारिक स्रोत से पुष्टि नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को लेकर लोगों तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
रूस और यूक्रेन के बीच लंबे समय से युद्ध जारी है और दोनों देश लगातार एक-दूसरे पर हमले कर रहे हैं। ऐसे माहौल में सोशल मीडिया पर कई तरह की फर्जी खबरें और दावे भी सामने आते रहते हैं। इसी दौरान जेलेंस्की की मौत को लेकर एक पोस्ट वायरल हो गई, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की बाते कर रहे हैं।
वायरल पोस्ट पर एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, "माफ कीजिए, यह यूक्रेन वाले जेलेंस्की नहीं हैं। शायद चीन वाले जेलेंस्की होंगे क्योंकि यह घटना चीन में हुई है।"
यूजर का इशारा इस बात की ओर था कि जिस वीडियो या घटना को जेलेंस्की से जोड़कर दिखाया जा रहा है उसका यूक्रेन से कोई संबंध नहीं है। इस टिप्पणी को कई लोगों ने शेयर किया और उस पर प्रतिक्रिया भी दी।
एक अन्य यूजर ने लिखा, "मैं अभी RT लाइव देख रहा हूं और वहां इस खबर का कोई जिक्र नहीं है।" यूजर का कहना था कि अगर यूक्रेन के राष्ट्रपति की मौत जैसी बड़ी घटना सच होती तो रूस के बड़े सरकारी मीडिया नेटवर्क RT पर इसकी चर्चा जरूर होती।
वायरल पोस्ट सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इस दावे को पूरी तरह गलत बताया जबकि कई यूजर्स ने इसे लेकर व्यंग्यात्मक टिप्पणियां कीं। कई लोगों का कहना था कि इतनी बड़ी खबर की पुष्टि किसी आधिकारिक एजेंसी से नहीं हुई है इसलिए इस पर भरोसा नहीं किया जा सकता है।
फिलहाल उपलब्ध जानकारी के आधार पर यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की की मौत का दावा झूठा और भ्रामक है। सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट के समर्थन में कोई आधिकारिक बयान या विश्वसनीय सबूत सामने नहीं आया है। ऐसे में इस दावे को सच मानने का कोई आधार नहीं है और इसे एक फर्जी वायरल अफवाह है।
Updated on:
21 Jun 2026 03:39 pm
Published on:
21 Jun 2026 03:17 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
