3 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रूस कर रहा है ज़पोरिज़िया न्यूक्लियर प्लांट पर कुछ खतरनाक करने की तैयारी, ज़ेलेन्स्की ने मैक्रों को दी जानकारी

Zelenskyy Told Macron Something Big: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेन्स्की ने हाल ही में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को एक बड़ी बात बताई है। क्या है वो बात? आइए जानते हैं।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Tanay Mishra

Jul 05, 2023

zelenskyy_and_macron.jpg

Volodymyr Zelenskyy with Emmanuel Macron

रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच 24 फरवरी, 2022 से चल रहे युद्ध को 16 महीने से भी ज़्यादा समय बीत चुका है। रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) इस युद्ध में कुछ ही दिन में कामयाबी पाना चाहते थे और रुसी आर्मी ने यूक्रेन में भीषण तबाही भी मचाई, पर फिर भी अभी तक रूस को इस युद्ध में कामयाबी नहीं मिली है। वहीं जान-माल के भारी नुकसान के बावजूद लगातार मिल रहे इंटरनेशनल सपोर्ट की वजह से यूक्रेनी आर्मी अभी भी रुसी आर्मी का डटकर सामना कर रही है और उन्हें यूक्रेन के कई शहरों से बाहर भी खदेड़ चुकी है। पर हाल ही में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेन्स्की (Volodymyr Zelenskyy) ने फ्रांस (France) के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron) को एक बड़ी बात बताई है।


क्या बात बताई ज़ेलेन्स्की ने मैक्रों को?

हाल ही में ज़ेलेन्स्की ने मैक्रों से बात करते हुए बताया कि उन्हें आशंका है कि रूस यूक्रेन के ज़पोरिज़िया (Zaporizhzhia) शहर के न्यूक्लियर प्लांट पर कुछ खतरनाक करने की तैयारी कर रहा है। आपकी जानकारी के लिए बात दें कि ज़पोरिज़िया शहर के कुछ हिस्से पर रूस का कब्ज़ा है।


यह भी पढ़ें- अमरीका के रॉकफोर्ड में फोर्थ ऑफ जुलाई पर हुआ बेहतरीन फायरवर्क्स शो, देखें तस्वीरें

क्रेमलिन पहले ही नकार चुका है इस संभावना को

यूक्रेन की तरफ से पहले भी रूस पर आरोप लगाया गया था कि रुसी आर्मी ज़पोरिज़िया न्यूक्लियर प्लांट पर हमला करने की साजिश कर रही है। इस हमले से यूक्रेन में भारी नुकसान होने की संभावना होती। यह आरोप ज़ेलेन्स्की ने ही रूस पर लगाया था, जिसे क्रेमलिन की तरफ से नकार दिया गया था।

ज़ेलेन्स्की को नहीं है रूस पर भरोसा

भले ही क्रेमलिन ने ज़पोरिज़िया न्यूक्लियर प्लांट पर हमला करने या कुछ खतरनाक करने की बात को नकार दिया हो, पर इसके बावजूद ज़ेलेन्स्की को रूस पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं है। ज़ेलेन्स्की ने यह भी कहा है कि रूस ने ज़पोरिज़िया न्यूक्लियर प्लांट की छत पर बम लगा दिए हैं।


यह भी पढ़ें- यूक्रेन के ड्रोन अटैक्स पर रूस का बड़ा दावा, कहा - 'अमरीका और नाटो के बिना ऐसा संभव नहीं'