27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी की एक रात पहले दुल्हन को उठा ले जाते हैं पराए मर्द, जानिए कहां होती है ये अजीबोगरीब प्रथा? 

Wedding Customs: दुनिया में होने वाली शादियों की कुछ प्रथाएं तो ऐसी होती हैं कि अगर उन्हें भारत में अपनाया जाए तो यहां विवाद जैसी स्थिति बन जाए लेकिन उन देशों और उस समाज के लिए ये प्रथाएं बेहद पवित्र होती हैं।

2 min read
Google source verification
Weird wedding customs around the world

Representative Image

Wedding Customs in World: भारत में होने वाली शादियों में कई तरह के रीति-रिवाज अपनाए जाते हैं। जो बहुत रोचक होते हैं। भारत में ही अलग-अलग राज्यों यहां तक कि राज्यों में भी अलग-अलग में शादी-विवाह को लेकर अलग-अलग प्रथाएं निभाई जाती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं विदेशों में होने वाली शादियों में भी कई तरह की प्रथाएं होती हैं। और ये काफी हैरानी वाली होती हैं। कुछ प्रथाएं तो ऐसी होती हैं कि अगर उन्हें भारत में अपनाया जाए तो यहां विवाद जैसी स्थिति बन जाए लेकिन उन देशों और उस समाज के लिए ये प्रथाएं बेहद पवित्र होती हैं। तो आइये जानते हैं दुनिया भर में शादी की अलग-अलग प्रथाओं के बारे में…

1. मेक्सिको - लाज़ो 

इस प्रथा में दूल्हा-दुल्हन के हाथों को साथ में एक रस्सी से बांध दिया जाता हैं, जिससे उनके रिश्ते की मजबूती के बारे में पता चलता हैं। 

2. जर्मनी - पोटरबैंड 

इस प्रथा में शादी से एक रात पहले सारे मेहमान दुल्हन के घर के आगे चीनी के बर्तन तोड़ते हैं, जिससे बुरी नज़र ना लगे और गुड लक बना रहे।  

3. क्यूबा - मनी डांस 

क्यूबा की इस प्रथा में जो शादी की पार्टी में जो भी मर्द दुल्हन के साथ नाचता हैं वो उसकी पोशाक की बोली लगाता है। 

4. चीन - धनुष और बाण 

चीन के कई प्रांतों में अपनाई जाने वाली इस शादी की प्रथा में दूल्हा अपनी दुल्हन पर धनुष-बाण से निशाना साधता है। वो दुल्हन के सिर के ऊपर की तरफ वार करता है। मान्यता है कि इससे उनके बीच प्यार बना रहता है और दूल्हा अपनी होने वाली पत्नी की रक्षा करता है। 

5. रोमानिया - दुल्हन का अपहरण 

इस प्रथा में दुल्हन को आधी रात को अगवा किया जाता हैं, और ये काम अनजान मर्द करते हैं। ये लोग दुल्हन को एक नाईट क्लब या बार में ले जाते हैं। जहां से वो लड़की के होने वाले पति या उसके पिता से फिरौती मांगते हैं। जब दूल्हा या फिर लड़की का पति पैसे लेकर वहां जाते हैं तब वो लोग लड़की को छोड़ते हैं। 

6. फिजी - व्हेल का दांत

फिजी में शादी का हाथ मांगने के लिए लड़का दुल्हन के पिता को एक बड़ा व्हेल का दांत का देता हैं जो उनके सम्मान की निशानी मानी जाती है। 

7. इंडिया - जूता चुराई

भारत की इस प्रथा को तो बच्चा-बच्चा जानता है। जिसमें दूल्हे के जुते लड़की के परिवार के सदस्य चुरा लेते हैं और फिर दूल्हे से पैसे लेकर उन्हें वापस किए जाते हैं। 

ये भी पढ़ें- अंतिम संस्कार की अजीब प्रथाएं, कहीं शव को सड़ाकर बनाते शराब तो कहीं लाश को ही काटकर खा जाते परिजन