भारत समेत एशिया के कई देश इन दिनों भीषण गर्मी (Extreme Heat) झेल रहे हैं। यहां तक कि धरती की सबसे ठंडी जगह अंटार्कटिका में भी गर्मी से (Antarctica) जीव-जंतु झुलस रहे हैं। लेकिन इस गर्मी से एक बेहद हैरान कर देने वाली घटना घटित हुई है। दरअसल दक्षिण-पूर्व एशियाई देश फिलीपींस (Philippines) में प्रचंड गर्मी से एक बड़ा बांध पूरी तरह सूख गया और उसके तल में सदियों से दबा कस्बा बाहर निकल आया। पुरातत्त्वविदों का दल पहुंचने से पहले ही प्राचीन कस्बे को देखने के लिए पर्यटकों की भीड़ उमडऩे लगी।